
Rajnandgaon : डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का समर्थन में एक विशेष धर्मध्वज-धम्म संवाद यात्रा का आयोजन …
डोंगरगांव . दि बोधिसत्व आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में एक विशेष धर्मध्वज-धम्म संवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 नवंबर बुधवार को सुबह 10 बजे से करुणा बुद्ध विहार बेंदरकट्टा डोंगरगांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रसिद्ध धम्म प्रचारक भन्ते विनायचार्य करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महाबोधि महाविहार की स्वतंत्रता के समर्थन में आवाज उठाना और बुद्ध वंचित समाज को जागरूक करना है।
आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा बौद्ध धम्म और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। धर्मध्वज यात्रा के दौरान, धम्म सभा में प्रमुख भिक्षु संघ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न बौद्ध संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत धम्म देशना (धर्म प्रवचन), भोजन दान और चिवर दान जैसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।




