
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : मोहारा फ्लाईओवर के नीचे बारिश से कीचड़…
राजनांदगांव| मोहारा क्षेत्र के फ्लाईओवर के नीचे बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की स्थिति बन रही है। वहीं मौसम साफ होने पर यही स्थान धूल उड़ने का कारण बन जाता है।
क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यहां समतलीकरण, जल निकासी और नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की है।



