
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : कस्तूरबा महिला मंडल नेकस्तूरबा स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया….
राजनांदगांव, समाज सेवी महिलाओं की संस्था कस्तूरबा महिला मंडल द्वारा संचालित कस्तूरबा स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्पर्धा में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
चित्रकला, रंगोली, मेंहदी तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था की अध्यक्ष अलका जानी उपस्थित रहीं। प्राचार्य प्रवीण गुप्ता ने बताया संयोग से बाल दिवस को अध्यक्ष अलका जानी का जन्मदिन है। बच्चों ने व्यंजन बनाकर दुकानें सजाई। अतिथियों में शारदा तिवारी, अलका जानी शोभा चोपड़ा, अनिता जैन ने स्वाद लेकर सराहना की। बाल मेले में रंगोली स्पर्धा के रंग बिखरे जिसमें आहील सोलंकी, तेजस्वनी यादव हिमेश सोनकर, मेहंदी में सोनाक्षी गढ़ेवाल, पूरब निषाद, अल्पना सोनकर, मुस्कान पटेल, सोनम साहू, मीनाक्षी सोनवानी, चित्रकला में गायत्री शर्मा स्थान पर रही






