
Rajnandgaon: मोनू बहादुर सिंह के साथ फुटकर व्यापारियों ने महापौर से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
राजनांदगांव। स्थानीय कमला कॉलेज क्षेत्र के समस्त फुटकर व्यापारियों ने हाल ही में भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह के साथ महापौर मधुसूदन यादव से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान महापौर ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था पर जोर देते हुए व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने की समझाइश दी। साथ ही अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया।

महापौर ने व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन रखने की अपील की, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और आम नागरिकों को भी सुविधा मिल सके।
मुलाकात के बाद सभी व्यापारी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने भविष्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का भरोसा दिलाया।



