
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : बालिका गृह से दो नाबालिग फरार…
राजनांदगांव, बाल कल्याण समिति द्वारा बल्देवबाग में संचालित बालिका गृह से दो नाबालिग फरार हो गई है। दोनों को 25 नवंबर को दुर्ग से लाया गया था, जिन्हें बालिका गृह में रखा गया था।
मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक 25 नवंबर को दुर्ग से एक 13 साल और दूसरी 15 साल की बालिका को यहां लाया गया। दोनों करीब चार दिन गृह में रहीं। इसी बीच शनिवार शाम 5.30 बजे दोनों मौका देखकर गृह की दीवार फांदकर भाग निकली। आसपास तलाश करने में भी उनका कुछ पता नहीं चला। काउंसलर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। टीम बालिकाओं की पतासाजी में जुटी हुई है।






