छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : जिला स्तर पर नोडल अधिकारी/सहायक अधिकारी नियुक्त किया…

दुर्ग । जिले में रबी 2025-26 हेतु फसल क्षेत्राच्छादन, बीज, उर्वरक, कल्चर, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्रियों के मांग/भण्डारण/वितरण के साथ-साथ गुण नियंत्रण तथा निरीक्षण एवं कीट व्याधि नियंत्रण के संबंध में सतत निरागनी हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी/सहायक नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

सहायक संचालक कृषि से मिली जानकारी अनुसार सहायक संचालक कृषि सुमन कुमार कोर्राम को सतत निगरानी हेतु जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनका मो. 7389368625 है। इसके अलावा सहायक सांख्यिकी अधिकारी सत्यवती मो. 9691770113, कृषि विकास अधिकारी अमित जोशी मो. 9907109662, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संपदा लहरे मो. 9826129827, अनिल चन्द्राकर मो. 8817592112, निशा सिंह मो. 9993942211, पूनम कंवर मो. 9926169876 और मुख्य लिपिक सुनिता लाउत्रे मो. 9977826088 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर नियंत्रण कक्ष के दायित्व सौपी गई है।

संबंधित अधिकारी संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर से प्राप्त लक्ष्य एवं निर्देशानुसार अधिनस्थ कार्यालयों से जानकारी/प्रगति संकलित कर समयावधि में वरिष्ठालय को प्रेषित कर नियमानुसार नियंत्रण कक्ष का संचालन करेंगे। कृषकगण मुख्यतः मोबाईल नंबर 9907109662 पर संपर्क करने के साथ-साथ उपरोक्त दिये गये मोबाईल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.