छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : इस जिले में मिले 5 हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र में नई उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से खनिज क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरे मिलने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड द्वारा किए गए वैज्ञानिक परीक्षण में 200 टन बल्क सैंपल से कुल 5 हीरे प्राप्त हुए हैं।


जानकारी के अनुसार, बलौदा-बेलमुंडी क्षेत्र में वैज्ञानिक सर्वे और परीक्षण के दौरान 200 टन खनिज सामग्री का प्रसंस्करण किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 1.22 कैरेट के 5 हीरे मिले हैं। इनमें से दो हीरे जेम क्वालिटी के बताए जा रहे हैं, जबकि तीन हीरे अन्य श्रेणी के हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि हीरे की यह खोज प्रदेश में खनिज आधारित उद्योग, निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है। आने वाले समय में विस्तृत अन्वेषण के बाद क्षेत्र की वास्तविक क्षमता का आकलन किया जाएगा।


खनिज विशेषज्ञों के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षण में हीरे मिलना क्षेत्र में आगे और संभावनाओं की ओर संकेत करता है। अब विस्तृत सर्वे और आगे की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक प्रदेश के खनिज मानचित्र में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें