
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आलीखूंटा में 19 से 27 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया…
राजनांदगांव | ग्राम आलीखूंटा में 19 से 27 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। भागवत आचार्य पंडित उमेश नारायण शास्त्री राष्ट्रीय कथा वाचक, परायणकर्ता पंडित मनीष तिवारी हैं। कथा का समय दोपहर 1 बजे से है। 19 दिसंबर को देव स्थापना, गणेश पूजन, कलश यात्रा, गोकर्ण कथा, भागवत माहात्म्य, 22 को अजामिल प्रसंग, प्रहलाद चरित्र, गजग्राह, समुद्र मंथन, वामन अवतार, 23 को श्रीराम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव, 24 को कृष्ण बाल लीला एवं माखन चोरी, 25 को गोवर्धन लीला, कालिमा दहन, चीर हरण, रासलीला, रुिक्मणी कृष्ण विवाह, 26 को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष की कथा होगी।




