छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेला गया।

राजनांदगांव, महिला वर्ग का पहला मैच शिवनगर बुल्स विरुद्ध शांति नगर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया। शांति नगर स्ट्राइकर ने मैच में 3-2 से जीत हासिल की। शांति नगर स्ट्राइकर्स की ओर से उर्वशी यादव, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं तूलिका वर्मा ने 1-1 गोल किए। शिवनगर बुल्स की खिला​​िड़यों ने 2 गोल किए।

बालक वर्ग का पहला मैच उत्तर प्रदेश विरुद्ध कबीरधाम के मध्य खेला गया।

उत्तर प्रदेश की टीम ने कबीरधाम की टीम को 5-4 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश की टीम से से देवेंद्र सिंह एवं हिमांशु ने 2-2 गोल किया तथा पुनीत पाल ने 1 गोल किया। वहीं कबीरधाम की ओर से मनीष राजपूत ने 2, सोम साहू एवं कोमल पाल ने 1-1 गोल किया। प्र​ितयोगिता के दौरान बालक वर्ग का दूसरा मैच स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर एवं जिला हॉकी संघ दुर्ग के मध्य हुआ। मैच मे स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से लियांश सारिणी ने 4 गोल, मनीष मौर्या ने 3 गोल किया वहीं जिला हॉकी संघ दुर्ग की ओर से भेद चौरे ने 3 गोल किया।

शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में उर्वशी यादव को प्लेयर ऑफ द मैच, तूलिका वर्मा वर्मा को बेस्ट डिफेंडर एवं मोनिष्का विश्वकर्मा को बेस्ट स्ट्राइकर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। देवेंद्र सिंह को और जिला हॉकी संघ दुर्ग टीम के खिलाड़ी भेद चौरे को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया।

28 दिसंबर को खेला जाएगा फाइनल मैच स्पर्धा में 50-50 फार्मूले से जारी स्पर्धा में जिला, प्रदेश एवं देश की 12 टीमों के बीच भिड़ंत होगी। 21 से शुरू हुई 8 दिवसीय हॉकी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा। हॉकी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने समाजसेवी बलदेव सिंग भाटिया द्वारा स्व. सुरजीत सिंग भाटिया की स्मृति में विजेता टीम को 31 हजार नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं समाज सेवी बहादुर अली द्वारा संस्था अजीज मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उपविजेता टीम को 21 हजार की नकद राशि दी जाएगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.