छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : वकील समेत 4 घरों में चोरी, कैश और लाखों के जेवर पार …

दुर्ग। जिले में कल रात यानि 14 अप्रैल को चोरी की 4 घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में चोरी के 4 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा दो मामले जामुल थाना क्षेत्र से सामने आए हैं, जबकि मोहन नगर और पद्मनाभपुर में एक-एक घटना हुई है। चोरों ने कहीं बंद घरों को निशाना बनाया तो कहीं निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहन को पार कर दिया। कहीं ताला तोड़कर तो कहीं दीवार तोड़कर चोरी की गई। वहीं, बंद घरों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पहला मामला: जामुल थाना क्षेत्र में सेक्टर-07 भिलाई निवासी प्रेम प्रकाश यादव (61) ने शिकायत दर्ज कराई है कि, वे जिला न्यायालय दुर्ग में वकील हैं। कैलाश नगर एकता चौक के पास उनका नया मकान बन रहा है, जहां एक स्टोर रूम में निर्माण का सामान रखा था। 12 अप्रैल की शाम काम खत्म होने के बाद स्टोर रूम में ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे पहुंचे तो ताला टूटा मिला और दीवार भी तोड़ी गई थी। अंदर रखा पानी का मोटर, केबल, लोहे काटने की मशीन और अन्य सामान गायब थे। जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

दूसरा मामला: जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली फेस-2 हाउसिंग बोर्ड निवासी सिम्मु श्याम लाल अहिरवार ने बताया कि, 13 अप्रैल की शाम वे परिवार के साथ शादी में गए थे। रात करीब ढाई बजे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। पूजा स्थल से सोने की चैन, बैग में रखे करीब 5500 रुपए कैश और एलसीडी टीवी चोरी हो चुका था। जिसकी कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए बताई गई है। उसी रात पास के दो और घरों में भी चोरी हुई थी।

तीसरी घटना: मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली ज्योति आडिल ने अपनी एक्टिवा स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह वे रोज की तरह अपनी स्कूटी से पार्लर पहुंचीं और बाहर खड़ी कर दी। शाम करीब 5 बजे जब बाहर आईं तो स्कूटी गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई स्कूटी की कीमत करीब 26 हजार रुपए बताई गई है। चौथी घटना: पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में एक बंद मकान को निशाना बनाया गया। यहां रहने वाले कांशीराम देवांगन अपनी पत्नी के साथ 12 मार्च को पुणे गए हुए थे। 11 अप्रैल को घर में काम करने वाली महिला जब पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। पड़ोसियों को बुलाकर अंदर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर कांशीराम 12 अप्रैल को घर लौटे और देखा कि अलमारी से चांदी की मूर्तियां, मोती की माला, करीब 1400 रुपए के सिक्के, एक घड़ी और करीब 35 हजार रुपए कैश गायब हैं। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button