छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : SSPU की पहली पीएचडी बनी राजनांदगांव की बेटी: डॉ. रेशमी को मिली ऐतिहासिक डॉक्टरेट उपाधि

इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा याद रखा जाएगा: डॉ. राघवेंद्र मिश्रा

राजनांदगांव। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (SSPU) के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव के पत्रकारिता विभाग की शिक्षिका डॉ. रेशमी ने विश्वविद्यालय से पीएचडी उपाधि प्राप्त कर SSPU की पहली शोधार्थी महिला बनने का गौरव हासिल किया है।

राजनांदगांव : SSPU की पहली पीएचडी बनी राजनांदगांव की बेटी: डॉ. रेशमी को मिली ऐतिहासिक डॉक्टरेट उपाधि

डॉ. रेशमी ने यह शोध डॉ. संजीव कुमार (सहायक प्रोफेसर) के निर्देशन में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से
“छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल और मीडिया: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (विशेष संदर्भ – दैनिक भास्कर एवं हरिभूमि)” विषय पर पूर्ण किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन, रिसर्च सेल प्रमुख एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. धनेश जोशी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है।

राजनांदगांव : SSPU की पहली पीएचडी बनी राजनांदगांव की बेटी: डॉ. रेशमी को मिली ऐतिहासिक डॉक्टरेट उपाधि

वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय से बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित डॉ. राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह दिन SSPU के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा, क्योंकि विश्वविद्यालय की पहली पीएचडी उपाधि डॉ. रेशमी को प्राप्त हुई है।

परिवार को दिया सफलता का श्रेय

डॉ. रेशमी ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने
पिता श्री दयाराम, माता श्री किरण, ससुर श्री छबिलाल, सासु माँ श्रीमती गीता सहित दोनों परिवारों के सभी सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद भी बेटियाँ अपने सपनों को साकार कर सकती हैं और दोनों कुलों का गौरव बढ़ाती हैं।

पति ने बताया नारी शक्ति का प्रतीक

डॉ. रेशमी के पति श्री रवि सोनकर ने इस उपलब्धि को नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि यह सफलता समाज की प्रत्येक बेटी और बहू के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढे़ : CG : देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय – मुख्यमंत्री श्री साय

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi