छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका में जन समुदाय की भूमिका के बारे दी गई विस्तार से जानकारी…

जशपुरनगर । विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर विगत दिवस जशपुर विधायक रायमुनी भगत की मुख्य अतिथि एवं वनमण्डलाधिकारी जशपुर शशि कुमार की अध्यक्षता में नीमगांव जलाशय परिसर में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेटलैंड के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें स्वस्थ बनाए रखने की शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को वेटलैंड के पारिस्थितिकीय महत्व, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्थानीय आजीविका में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वेटलैंड की साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों तथा जलाशयों को प्रदूषण से मुक्त रखने के साथ-साथ जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया। इसके पश्चात जलाशय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर अधिक संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा वेटलैंड संरक्षण को एक सतत जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं संरक्षणात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने पर बल दिया गया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.