छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 77 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई…

राजनांदगांव , राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए राजनांदगांव जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा जिले में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया तथा स्टापडैम निर्माण के लिए कुल 5 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। विधायक डॉ.रमन सिंह ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए शासन के समक्ष इन कार्यों के प्रस्ताव रखे थे।

स्वीकृत राशि से प्रमुख रूप से नदियों और नालों के तटबंध का संरक्षण किया जाएगा, जिससे मानसून के दौरान बाढ़ के खतरे को कम किया जा सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलिया निर्माण से आवागमन सुलभ होगा।

निर्माण कार्य राजनांदगांव विकासखंड के अंतर्गत भर्रेगांव, जंगलेसर-मोखला, धामनसरा-मोहड़, रातापायली, मोखली और दाउटोला में एनीकट तटबंध संरक्षण के बड़े कार्य होंगे। इसके अतिरिक्त डिलापहरी (विभिन्न स्थलों पर), कुम्हालोरी, टेडे़सरा, धर्मापुर, सिंघोला, कोपेडीह, भोथीपारखुर्द, रवेली, सांकरा, खैरा, जंगलेसर, खुटेरी, परमालकसा, धानगसरा, ठाकुरटोला, कोटराभाठा, तोरनकट्टा और आरला में पुलिया निर्माण के साथ ही छुरिया विकासखंड के अजरकुंड, जोंधरा (विभिन्न मार्ग) में पुलिया निर्माण तथा गौराघाट के पास स्टॉपडैम का निर्माण कार्य होगा।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.