
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: 38 पर चालानी कार्रवाई – आड़ा-तिरछा और फैंसी नंबर प्लेट लगाने वालों पर यातायात पुलिस सख्त
राजनांदगांव में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में शहरभर में कार्रवाई की गई।
38 वाहनों पर चालान
अभियान के दौरान आड़ा-तिरछा, अस्पष्ट एवं फैंसी नंबर प्लेट लगाए 38 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
वाहन मालिकों से अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि—
- गाड़ियों में तिरछी, स्टाइलिश या गलत तरीके से नंबर प्लेट न लगवाएं।
- केवल शासन द्वारा निर्धारित मानक नंबर प्लेट (HSRP) का ही उपयोग करें।
- नंबर प्लेट बिल्कुल सीधी, साफ और रोशनी में स्पष्ट रूप से पढ़ने योग्य होनी चाहिए।
नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: Rajnandgaon: बाजार चौक में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार



