छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बुजुर्गों का एम्स रायपुर में होगा मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ सहित भारत को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से अटल क्यो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के बुजुर्गों का एम्स रायपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि: शुल्क किया जाएगा।

जिले को 100 वयो वृद्ध जनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य मिला है। चिन्हित में प्रथम चरण में 25 नागरिकों को उनके परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से जन प्रतिनिधियों और समाज कल्याण विभाग के अफसरों ने हरी झंडी दिखा बस को रायपुर के लिए रवाना किया। राजनांदगांव द्वारा गठित नोडल अधिकारी सुखमा चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सहयोगी संतोष साहू, कंचनकला मेश्राम, आराधना थवाईत, समीर क्षत्री के साथ सोमवार सुबह 5 बजे बस से एम्स हॉस्पिटल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के लिए रवाना किया गया है।

यहां एक्सपर्ट डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच के बाद निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू, सदस्य जागृति यदु, शीला सिन्हा, किरण बारले और सीईओ सुरुचि सिंह ने हरी झंडी दिखा कर बस रवाना की।

जिलेभर में शिविर लगा कर पहले चरण में 25 का चयन भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की इस कार्य योजना को साकार करने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग एवं सीएमएचओ, जिला अस्पताल सहित जिले के सभी ब्लॉकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अभियान चला। वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है उनका कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण 28 जनवरी को किया गया। योजना का उद्देश्य चिह्नांकित मोतियाबिंद के वरिष्ठों के समूह को रवाना किया गया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.