DPR छत्तीसगढ समाचारदन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : साप्ताहिक समय-सीमा बैठक

कलेक्टर ध्रुव ने स्वास्थ्य, जनसमस्याओं व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
 
दंतेवाड़ा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के डंकनी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नक्सल पीड़ित परिवारों तथा आत्मसमर्पित व्यक्तियों के नियमित हेल्थ चेकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे उनके परिवारों को भी नियमित रूप से विशेष हेल्थ कैंप आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड के लंबित हितग्राहियों को योजना से जोड़ने हेतु आयोजित विशेष शिविर के दौरान निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने को भी कहा।  ताकि जिन पंचायतों में अधिक लंबित हितग्राहियों की संख्या है वहां प्लान करके एक सप्ताह में शत-प्रतिशत कार्य को पूरा हो सकें। इस क्रम में उन्होंने ’’हाई रिस्क प्रेग्नेंसी’’ के प्रकरणों में हितग्राहियों का चिन्हांकित कर गर्भवती महिलाओं उनके स्वास्थ्य की पूर्व जानकारी देते हुए उनको संस्थागत प्रसव को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा जिस ब्लॉक में संस्थागत प्रसव में कमी दर्षित हो रही है वहां विशेष रूप से फोकस करें। साथ ही उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा।

समय सीमा के एजेंडे अनुसार उन्होंने जन समस्या शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव है, उन्हें मांग के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आए सभी आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मूलभूत सुविधाओं से संबंधित निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त आवेदनों की अलग से सूची तैयार की जाए, ताकि प्राथमिकता तय कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जा सके और ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके।

इसके अलावा उन्होंने ने शासकीय विभागों में सामग्री एवं सेवाओं की खरीदी केवल जेम पोर्टल के माध्यम से ही किये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जेम पोर्टल के उपयोग का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ प्रशिक्षण में पंजीयन, निविदा प्रक्रिया, ऑनलाइन ऑर्डर एवं भुगतान प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद भी  यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी निर्धारित प्रक्रिया में लापरवाही करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 


कलेक्टर ध्रुव ने शिक्षा विभाग से अपार आईडी के प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि आधार अपडेट, जन्म तिथि और स्कूली दस्तावेजों में कमी पेशी को दूर करने की पहल जारी रखें और जल्द अपार आईडी के काम को पूरा करवाएं। साथ ही संपूर्णता अभियान के इंडिकेटर पर चर्चा कर संबंधित विभागों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन करने कहा। उन्होंने खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति विभाग से चावल गोदाम की व्यवस्थाओं, चावल उत्सव की तैयारियों और राशन दुकानों में खाद्यान्न भंडारण की जानकारी ली।

इसके अलावा मत्स्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, राजस्व विभाग के योजनाओं की प्रगति के साथ नक्सल पुनर्वास नीति के तहत हितग्राहियों को दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के क्रम में अब तक किए गए प्रयासों की  समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिन बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं, उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनी रहे। इसके साथ ही उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, आंगनवाड़ी, आईएस, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के ऐसे अधिकारी, कर्मचारी जो फील्ड में लगातार अनुपस्थित पाये जा रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा सहित अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.