DPR छत्तीसगढ समाचारबिलासपुर जिला

CG : मारुति सुजुकी में करियर बनाने का अवसर, आईटीआई कोनी में 12 जून को कैंपस प्लेसमेंट

बिलासपुर, जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हुआ है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कोनी, बिलासपुर में 12 जून 2026 को सुबह 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट अभियान में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात प्लांट हेतु लगभग 200 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


        कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 28,300 रुपये प्रतिमाह का आकर्षक सीटीसी पैकेज प्रदान किया जाएगा। यह भर्ती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मेटल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, टूल एंड डाई तथा पीपीओ व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। कैंपस प्लेसमेंट में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिन्होंने दसवीं कक्षा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है।


           इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों जैसे दसवीं एवं आईटीआई की अंकसूची, प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है। आईटीआई कोनी द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। संस्थान ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें