छत्तीसगढ़

CG : बुजुर्गों को सियान सदन की सौगात …

जगदलपुर। शहर में चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए महापौर संजय पांडेय ने अलग-अलग वार्डों का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम की टीम, एमआईसी मेंबर और पार्षद मौजूद रहे। महापौर ने काम की गति बढ़ाने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। लालबाग स्थित झीरम घाटी शहीद स्मारक परिसर पहुंचकर महापौर ने मरम्मत और सफाई व्यवस्था देखी। अधिकारियों से कहा गया कि यहां नियमित सफाई हो और रखरखाव में लापरवाही न हो।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के मोहन नगर में 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया गया। निर्माण पूरा होने पर आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश में जलभराव की समस्या भी कम होगी। महापौर ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर शासकीय जमीन का निरीक्षण किया।

जमीन की स्थिति और उपयोग को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रस्तावित “सियान सदन” के लिए चिन्हित स्थल भी देखा गया। प्रक्रिया जल्द पूरी कर योजना शुरू करने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई।

नियमित सफाई और पौधारोपण पर ध्यान देने को कहा गया। दौरे के बाद एमआईसी मेंबर, पार्षद और निगम अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा अलग-अलग जमा करने, निगरानी और जागरूकता अभियान पर चर्चा की गई। जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई। महापौर ने कहा कि सफाई में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.