
छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : महिला की सुसाइड मामले में पति के खिलाफ FIR दर्ज …
रायपुर। चरित्र शंका और मायके की संपत्ति में हिस्सा लाने के दबाव से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में सरस्वती नगर थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। घटना 17 फरवरी 2026 की है। कोटा मस्जिद रोड निवासी आयसा खान (34) की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की।
परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पति अमजद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक आयसा की शादी 2011 में अमजद खान से हुई थी। पति अक्सर चरित्र पर शक करता था और मायके से संपत्ति में हिस्सा लाने का दबाव डालता था।





