छत्तीसगढ़

CG : धान के बदले दलहन-तिलहन, मक्का, कोदो, रागी की खेती पर मिलेगी प्रति एकड़ 15 हजार की सहायता राशि …

सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों को 15 हजार रूपये एवं खरीफ वर्ष 2026 में दलहन -तिलहन- अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी आदि फसल उत्पादन करने वाले कृषकों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाने की घोषणा किया गया है। इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। साथ ही अपनी उपज (धान) सहकारी समितियों के माध्यम से बेचते है। डिजिटल क्राॅप सर्वे/गिरदावरी में रकबे की पुष्टि के बाद ही मान्य रकबे पर सहायता राशि दी जाएगी। गत वर्ष 2025 में जिले के धान के बदले अन्य फसल लेने वाले 144 कृषकों 13 लाख रूपये एवं दलहन-तिलहन अन्य फसल वाले 10408 कृषकों को 2 करोड़ 91 लाख की राशि प्राप्त हुआ हैं। कृषक उन्नति योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है।

उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव ने अपील किया कि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/ समिति प्रबंधक से संपर्क कर कैरी फारवर्ड, नया पंजीयन के समय धान के बदले अन्य फसल एवं दलहन-तिलहन फसल बोये गये रकबा के आप्शन पर पंजीकृत करवायें एवं दलहन-तिलहन-अरहर, उड़द, मूंगफली, तिल, मक्का, लघु धान्य कोदो-कुटकी, रागी फसल की खेती कर कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रोत्साहन सहायता राशि प्राप्त कर सकते है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें