छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 35 पदों पर भर्ती की जाएगी …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद द्वारा में 18 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड मोवा रायपुर तथा एनआईआईटी लिमिटेड भिलाई-दुर्ग में फार्मासिस्ट, सहायक फार्मेसी तथा एक्सिस बैंक एवं रिलेशनशिप मैनेजर के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक, डी-फार्मा अथवा बी-फार्मा निर्धारित की गई है।

इच्छुक आवेदकों अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित अंकसूची एवं प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा छायाप्रति लेकर निर्धारित तिथि, स्थान और समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठा सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन भी कर सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद के कार्यालयीन दूरभाष क्रमांक 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर +91-93295-59607 पर संपर्क कर सकते है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.