छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : GAS ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट, युवक गिरफ्तार …

रायगढ़। सड़क पर हुई मामूली कहासुनी के बाद चक्रधरनगर थाना क्षेत्र स्थित गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले युवक पर चकधरनगर पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजा अग्रवाल ने 12 मार्च 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 11 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे अपने ऑटो से प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस, दुर्गा मंदिर के सामने बोईरदादर रोड* में गैस की होम डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास एक मोटरसाइकिल चालक से साइड देने की बात को लेकर उसकी मामूली बहस हो गई। इसके बाद राजा अपने काम के लिए गैस ऑफिस पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार मोटरसाइकिल चालक उसका पीछा करते हुए गैस ऑफिस तक पहुंच गया और अंदर घुसकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। गैस आफिस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट करने वाले युवक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रिहान खान निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 296, 115(2), 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा आरोपी की तलाश कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस के अंदर घुसकर मारपीट करने की बात स्वीकार की। आरोपी रिहान खान पिता मो. रईस खान उम्र 23 वर्ष निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटा अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़* को चक्रधरनगर पुलिस ने दिनांक 12 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर अजमानतीय मामले में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.