
राजनांदगांव : स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों की जांच कर किया गया इलाज…
राजनांदगांव/ डोंगरगांव , शहर के बसंतपुर चौक िस्थत नवजीवन मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तीन दिनों में लगभग 1530 मरीजों ने पंजीयन करा कर निशुल्क स्वास्थ्य लाभ िलया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने निशुल्क सोनोग्राफी के िलए पंजीयन करवाया। 40 एंडोस्कोपी, 5 कोलोनोस्कोपी, 190 एक्स–रे व 550 से अधिक पैथोलॉजी जांच किया गया।
शिविर में आए मरीजों को जो जांच नहीं हो पाई है, उसे देखते हुए 15 दिनों तक निशुल्क जांच करने का निर्णय लिया। शिविर में मेडिसिन डॉ. चेतन साहू, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखदीप सिंह भाटिया, यूरोलॉजिस्ट डॉ. ताज मोहम्मद सिद्दीकी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित जैन, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. तुषार बहादुर, रेडियोलोजिस्ट डॉ. निशांत रामटेके, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विप्लव चंद्राकर, डॉ. एम के दिवाकर, डॉ. अश्विनी, डॉ. जय टांक व अन्य विभागों के डॉक्टर प्रतिदिन उपस्थित थे।
शिविर में आए नेत्ररोग के मरीजों को अत्याधुनिक मशीन के द्वारा जांच किया गया। शिविर के समापन में सांसद संतोष पांडे ने स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच कराया। शिविर में जितेंद्र उदय मुदलियार, डॉ. नीरेंद्र साहू, भागवत साहू, चंद्रशेखर साहू, माधव साहू, यशवंत साहू, परदेशी राम साहू व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, मां कर्मा रक्तवीर क्लब, जिला अधिवक्ता संघ, श्रीकसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के सहयोग से आयोजन हुआ।






