छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्मार्ट सिटी के निर्मल भाटिया अध्यक्ष, रवि उपाध्यक्ष चुने गए…

राजनांदगांव , फरहद चौक स्थित स्मार्ट सिटी में प्रबंधन समिति का गठन कर पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया। इसके बाद यहां बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रखा गया। सोसाइटी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्मल सिंह भाटिया चुने गए।

वहीं उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, कोषाध्यक्ष राम मिलन सिंह, सचिव ईश्वरी नेताम चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस साहू, अमित श्रीवास्तव, महेंद्र गोन्नाडे, मिथलेश साहू, खूबलाल सिन्हा, महेश ठाकुर, योगेश लिलहोरे, संध्या साहू, ममता अवस्थी, महिमा पड़ौती, प्रतिमा अम्बादे, दिनेश्वरी पटेल, स्नेह प्रभा वर्मा, मनीषा निर्वाणी, प्रेमलता सिन्हा बनाए गए हैं। महेंद्र राजपूत, चंदा रामटेके को संरक्षक बनाया गया। जिनके सम्मान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर ग्रुप के सह संस्थापक शुभम बोहरा, अध्यक्ष कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि वेणुगोपाल साहू, बीआर साहू, कोमल चंद, देवानंद बोरकर, शत्रुघ्न साहू, गणपत साहू, सीके वर्मा, टीएन श्रीवास्तव गोपाल राव थे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ श्रीगणेश की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ।

स्वागत एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। अतिथियों ने अपने उद्धबोधन में सभी कालोनीवासियों से एक साथ मिलकर कार्य करने तथा रहने और सोसाइटी को आगे बढ़ाने की बात कही गई। इस अवसर पर कॉलोनी के अनुराग शर्मा, रोशन साहू, आशुतोष, महेश पड़ौती, राकेश नेताम, राधेश्याम, कन्हैया गायकवाड़, सीमा बोरकर, वर्षा श्रीवास्तव, वेदिका साहू, वर्षा वारके, बंछोर सर, उपाध्याय सर, रूपेश सिंह, प्रियंक, पिंकी भाटिया, पवन रामटेके, केपी दुबे, लिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button