DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : कलेक्टर अजीत वसंत ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली

मानसून से पूर्व जरूरी निर्माण कार्य करें पूर्ण- कलेक्टर वसंत

नगरीय क्षेत्र में तालाबों पर अतिक्रमण रोकने सौंदर्यीकरण किया जाएगा, तालाब चिन्हांकन किए जाने दिए गए निर्देश

सर्व विभागों को निर्माणाधीन कार्य  गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय- सीमा में पूर्ण करने दिए गए निर्देश

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले के सभी निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शासन के निर्देशानुसार नियम के अनुरूप ही निर्माण कार्य हों, निर्माण कार्यों में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने विभिन्न विभागों में कराए जा रहे निर्माणाधीन, प्रगतिरत, अपूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने विभागों को सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कार्यों में जोनल प्रक्रिया अपनाएं और अति आवश्यक कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

नगरीय क्षेत्र में तालाबों पर अतिक्रमण रोकने सौंदर्यीकरण किया जाएगा, तालाब चिन्हांकन किए जाने दिए गए निर्देश-
बैठक में कलेक्टर वसंत ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में तालाबों में अतिक्रमण रोकने के लिए सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इस हेतु तालाबों का चिन्हांकन करें और कार्ययोजना तैयार कर जानकारी उपलब्ध कराएं। कोई भी तालाब अतिक्रमित ना रहे, नगर निगम की टीम राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर गम्भीरता के साथ इस कार्य को करना सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर वसंत ने नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनानन्तर्गत स्वीकृत कार्यों की भौतिक प्रगति, नालंदा परिसर निर्माण कार्य में प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। 

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए-
कलेक्टर वसंत ने जिले में सड़क निर्माण कार्य में प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नही किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में लोगो को परेशानी ना हो, निर्माणाधीन कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने सम्बंधित विभागों को ऐसे हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, पीएचसी, ट्राइबल हॉस्टल का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए, जहां मुख्य द्वार तक सड़क नहीं है, उन्होंने चिन्हांकन कर जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे सुगम मार्ग के तहत आवश्यक कार्यवाही कर सड़क निर्माण किया जा सके। 

मानसून से पूर्व जरूरी निर्माण कार्य पूर्ण करने दिए गए निर्देश-
कलेक्टर वसंत ने कहा कि ऐसे सभी अतिमहत्वपूर्ण  कार्य जो मानसून से पूर्व पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने अधोसंरचना वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया तथा नगरीय क्षेत्र में मानसून से पूर्व नालियों के साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। 

विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा करने दिए गए निर्देश-
बैठक में निर्माण कार्यों से सम्बंधित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए समय सीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विद्युत यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय निकाय, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण संबंधी विभागों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button