CG : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर …
रायपुर । केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विभागीय बैठकों में हिस्सा लेंगे।
दौरे के पहले दिन मंत्री रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे हैंडलूम, हस्तशिल्प, सिल्क और टेक्सटाइल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे। मंत्री सड्डू, बैरन बाजार और शांति नगर क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन गिरिराज सिंह स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सफाई अभियान तथा पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता और हरित वातावरण के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा सदर बाजार-बुढ़ातालाब क्षेत्र में जनसंपर्क कर विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


