छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : कल रायपुर में मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद …
रायपुर। राजधानी रायपुर में 1 मई को बुद्ध जयंती के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होटलों में मांस-मटन की बिक्री पाए जाने पर तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने निगम सीमा क्षेत्र में स्थित सभी पशुवध गृहों एवं मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

