छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : गरियाबंद में लापता पति-पत्नी श्मशान घाट में दफन मिले …

गरियाबंद। जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में पुरानी रंजिश के चलते एक पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर उनके शवों को बोरे में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया गया। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद तब हुआ, जब ग्रामीणों को श्मशान घाट में संदिग्ध तरीके से दफनाए गए शवों की जानकारी मिली। मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान ग्राम गरीबा निवासी राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार किया है। शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने राजाराम नेताम और उनकी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को चुपचाप गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया, ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके।

मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में गांव के एक अन्य व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्हें दो अन्य स्थानों पर ताजा दफनाए गए शवों के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों को यह संदिग्ध लगा क्योंकि गांव में हाल के दिनों में किसी अन्य व्यक्ति की सामान्य मृत्यु नहीं हुई थी। इसी दौरान ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से लापता राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम की याद आई। संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने शोभा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी पवन वर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और श्मशान घाट में दफन शवों को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि बरामद शव राजाराम नेताम और आशो बाई नेताम के ही हैं। तीनों आरोपी गिरफ्तार थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों सहित पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की है। शवों के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से जुड़े और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। एक सप्ताह बाद उजागर हुए इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें