छत्तीसगढ़मुंगेली जिला

CG : आबकारी विभाग के वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल …

मुंगेली। मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब आबकारी विभाग के लिए हायर की गई एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक सवार मुंगेली विकासखंड के बैगाकापा गांव के रहने वाले थे और एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान नहर रोड स्थित एक तिराहे के पास उनकी बाइक

आबकारी विभाग की वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अंकित यादव ने दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। लालपुर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा पलटा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन चालक ने दुर्घटना से बचने का प्रयास किया, लेकिन अचानक सामने आए बाइक सवारों को बचाने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे में वाहन में सवार आबकारी विभाग की टीम के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन निजी स्वामित्व की है, जिसे आबकारी विभाग ने विभागीय कार्य के लिए किराए पर लिया हुआ था। घटना के समय टीम क्षेत्रीय दौरे पर निकली हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने

वाहन चालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बैगाकापा गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और ऐसे मार्गों पर यातायात नियंत्रण और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें