
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : व्यस्त सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल रखने से आवागमन प्रभावित हो रहा…
राजनांदगांव | शहर की कई व्यस्त सड़कों और मार्गों के किनारे भवन निर्माण सामग्री और सूखी लकिड़यां रखने से आवाजाही में समस्या हो रही है। रेत, गिट्टी और ईंटों के ढेर सड़क की चौड़ाई कम कर रहे हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन रही और हादसों की आशंका बनी रहती है। सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।


