छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर पहुंचे सचिन पायलट ने राम मंदिर चंदा प्रकरण पर केंद्र को घेरा …

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न सरकारों पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार से जुड़े कथित भूमि खरीद मामले, राम मंदिर चंदा प्रकरण, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और इमरजेंसी को लेकर प्रतिक्रिया दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा उज्जैन में बड़ी मात्रा में जमीन खरीदने के कथित खुलासे पर सचिन पायलट ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। अब इतना बड़ा खुलासा सामने आया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों का नाम जमीन से जुड़े बड़े मामले में सामने आ रहा है।

सचिन पायलट ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बात नैतिकता, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग की आती है, तब भाजपा दोहरे मापदंड क्यों अपनाती है। उन्होंने कहा कि अखबारों में सामने आए इस कथित खुलासे पर अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के पुराने नारे “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” का जिक्र करते हुए कहा कि लगाए गए आरोपों को देखकर अब स्थिति इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। राम मंदिर चंदा विवाद पर भी सचिन पायलट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के चंदे के नाम पर चोरी या गड़बड़ी से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, चाहे आरोप किसी भी दल के व्यक्ति पर लगे हों। यदि राजनीतिक दल भगवान के नाम पर वोट मांगने में संकोच नहीं करते, तो भगवान के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले या धन के दुरुपयोग की जांच कराने में भी कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि अब तक न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने इस मामले में कोई जांच कराई है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के लिए चल रहे प्रशिक्षण शिविर पर सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी पार्टी और जनता से किए गए वादों की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस 135 साल पुरानी पार्टी है और नए जिला अध्यक्षों को भाजपा की साजिशों, झूठे वादों और जनता को गुमराह करने वाली राजनीति को उजागर करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं, एनसीईआरटी की कक्षा 9 की किताब में इमरजेंसी से जुड़ा नया अध्याय शामिल किए जाने और भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस तथा काला दिवस मनाए जाने पर भी पायलट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इतिहास को हर कोई अपने नजरिए से देख सकता है। जब भी भाजपा की सरकार किसी राज्य या केंद्र में बनती है, तो वह इतिहास, साहित्य और पाठ्य पुस्तकों को अपने तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश करती है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि यह भाजपा सरकार का उद्देश्य हो सकता है, लेकिन देश को आज लोकतंत्र के सामने खड़ी मौजूदा चुनौतियों पर भी ध्यान देना चाहिए। स्वतंत्र भारत के इतिहास में लोकतंत्र जिस तरह की चुनौतियों का सामना आज कर रहा है, वैसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी गई।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें