• गणेश विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि देने का किया ऐलान

    जशपुर। Jashpur News: जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया जिससे की उनकी मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर सीएम साय ने ट्वीट कर दुख जताते हुए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

    सीएम ने कहा कि, जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है। घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
    बता दें कि, मंगलवार रात करीब 10 बजे गणेश विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक भीड़ में जा घुसी और कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिससे की इस हादसे में जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, 22 लोग घायल हो गए थे।

  • Rajnandgaon: भरकापारा वार्ड : घर में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक; कड़ी मशक्क्त के बाद पाया काबू

    आंबेडकर मूर्ति के सामने गली में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई लपटें

    राजनांदगांव। शहर के भरकापारा वार्ड नंबर 26 में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आंबेडकर मूर्ति के सामने स्थित एक मकान में सुबह करीब 11 बजे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा वासनिक घर में आराम कर रही थी अचानक घर में आग लग गई। जिसकी सूचना उन्होने मोहल्लेवासियों को ​दी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई

    सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon : ससुराल से लौट रहा बाइक सवार युवक की मौत

  • छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ कई कारोबारियों के घर पड़ा छापा

    डेस्क/राजधानी

    रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह राजधानी रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह दबिश कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर दी जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक रायपुर के शंकर नगर इलाके में कारोबारी विनय गर्ग के निवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी की मौजूदगी से पूरे इलाके में हलचल मच गई।

    सूत्रों का कहना है कि ईडी की इस रेड कार्यवाही में 8 से 10 अधिकारियों की टीम शामिल है, जिनके साथ सशस्त्र सुरक्षा बल भी तैनात हैं। राजधानी रायपुर में ही लगभग 8 से 10 स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में भी ईडी की टीम अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है।

    हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस घोटाले या मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी हुई है। ईडी के अधिकारियों की ओर से भी किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    इस वक्त सभी ठिकानों पर जांच और तलाशी की कार्रवाई जारी है। दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। ईडी की इस बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश की राजनीति और कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस रेड से कौन से बड़े खुलासे होते हैं।

  • Rajnandgaon: नगर निगम गणेश पर्व प्रतियोगिता, चयनित समितियो को डॉ. रमन सिंह आज देंगे पुरूस्कार

    राजनांदगांव 2 सितम्बर। प्रतिवर्षानुसार गत वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश पर्व प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त गणेश समितियों को पुरूस्कृत किया जाना है। उक्त कार्यक्रम कल 3 सितम्बर 2025 बुधवार को अपरान्ह में विधानसभाा अध्यक्ष निवास जी.ई. रोड राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। जहॉ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, सांसद श्री संतोष पाण्डे जी की उपस्थिति में चयनित समितियो को पुरूस्कृत करेंगे।
    पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि संस्कारधानी की परंपरानुसार गत वर्ष नगर में भव्य गणेश पर्व मनाया गया, गणेश पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी प्रतियोगिता अ तथा ब वर्ग में आयोजित किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त गणेश समितियों को पुरूस्कार वितरण किया जाना है।
    महापौर श्री यादव ने बताया कि गणेश प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम कल दिनांक 3 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को विधानसभाा अध्यक्ष निवास जी.ई. रोड राजनांदगांव में अपरान्ह विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, की अध्यक्षता में सांसद श्री संतोष पाण्डे जी सहित जन प्रतिनिधियो एवं निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। उन्होंने पार्षदों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है, इसके अलावा गणेश समिति के पदाधिकारियो तथा शहर के गणमान्य नागरिकों,पत्रकार बंधुओ से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

  • Rajnandgaon: मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत लॉटरी के माध्यम से मिलेगा स्वंय का आवास, आवास आबंटन के लिये बिचौलियों से बचने आयुक्त ने की अपील

    राजनांदगांव 2 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस एक संवेदनशील पहल इसके अंतर्गत मात्र किफायती दरों में आवास के लागत मूल्य पर वर्षों से किरायेदारों के रूप में निवासरत परिवारों का अब सपना साकार हो रहा है। उन्हें स्वयं का अपना पक्का आवास मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत नगर निगम सीमाक्षेत्र में सुन्दर सुविधायुक्त 1340 बहु मंजिला आवास लखोली, पेण्ड्री,मोहारा, रेवाड़ीह आदि स्थानों में पूर्ण रूप से निर्मित किया है, एवं 590 आवास विभिन्न स्तरो पर निर्माणाधीन है। उक्त आवासों को मोर मकान मोर आस योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित किए गए दरों पर नियमानुसार आबंटित किया जा रहा है। आवास आबंटित करने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। पूर्व में 91 पात्र हितग्राहियो को आवास का आबंटन किया गया । परियोजना अनुरूप राशि जमा करने पर आवेदकों को लॉटरी में लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित किये जायेंगें।

    आवास आबंटन के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विष्वकर्मा ने बताया कि मोर मकान मोर आस योजनान्तर्गत वर्षो से किराये में निवासरत् परिवारो को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। दावा आपत्ति उपरांत 822 पात्र आवेदक में से परियोजना अनुरूप राशि जमा करने के उपरांत लॉटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया जायेगा। उन्होने बताया किए रेवाड़ीह मोहारा 340 युनिट की राषि 2,67,971.00 रुपये निर्धारित है। योजनान्तर्गत जिन परियोजनाओं में आवास निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके है अर्थात एैसे आवास जो हितग्राहियों को आबंटन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है उन आवासों में हितग्राहियों को हितग्राही अंशदान की राशि एकमुष्त अग्रिम जमा करनी होगी।
    आयुक्त श्री विष्वकर्मा ने बताया कि वे आवास जो अभी निर्माणाधीन है उन निर्माणाधीन आवास के लिए लॉटरी के पूर्व निर्धारित प्रति आवास मूल्य का 10 प्रतिशत एवं षेश राशि 10 माह में किस्तों के रूप में देनी होगी। निकाय अंतर्गत निर्माणाधीन आवास 272 यूनिट लखोली में 2,74,044.00 रू. 258 यूनिट रेवाडीह, पेण्ड्री में 2,91,027.00 रू. 870 यूनिट पेण्ड्री एवं मोहारा में 2.80,115.00 रू. निर्धारित है।

    आयुक्त श्री विष्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि आवास आबंटन के लिये बिचौलियों से बचे, आवास हेतु किसी भी व्यक्ति से पैसे का लेनदेन ना करें आवास भुतल या नीचे ऊपर दिलाने के लिए भी किसी से संपर्क कर किसी को भी पैसा न देवे। बाहरी व्यक्तियों के द्वारा आवास दिलाने संर्पक किया जा रहा है, इस प्रकार की शिकायतें लगातार निगम कार्यालय को प्राप्त हो रही है किसी भी व्यक्ति से इस संबंध में चर्चा कर पैसे का लेनदेन ना करें। क्योकि वे व्यक्ति निगम से संबंधित नही है। इस प्रकार के लोगो से बचे एवं निगम में सम्पर्क कर विधिवत स्वयं के आवास का सपना सकार करे।

  • Rajnandgaon: नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन पर व्यापक व्यवस्था

    राजनांदगांव 2 सितम्बर। नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन अवसर पर मूलभुत सुविधा सहित व्यापक व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिये निगम के अधिकारियो कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है।

    उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि गणेश विसर्जन पर्व पर मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके तहत कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे (मो.नं. 79993-94145) को नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा (मो.नं. 83197-31636) को सहायक प्रभारी अधिकारी के साथ साथ सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है।

    आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि 6 व 7 सितम्बर 2025 को गणेश विसर्जन के लिये मोहारा नदी में निर्मित विसर्जन कुण्ड में विसर्जन कराये जाने प्रकाश व्यवस्था,मूर्ति विसर्जन के लिये क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। विर्सजन उपरांत वेस्ट मटेरियल, पूजा समाग्री, फूल, कपडे, प्लास्टिक पेपर आदि सुरक्षित एकत्र कर पुर्नउपयोग एवं कम्पोस्ंिटग आदि में भेजने के अलावा रानी सागर,सर्किट हाऊस के पास व नंदई चौक में मूर्ति लाने लेजाने के लिये वाहन की व्यवस्था की जा रही है इन सबके लिये उप अभियंताओें को सहयोगी बनाया गया है। साथ ही मोहारा रोड एवं मुख्य मार्गो में विद्युत व्यवस्था का दायित्व सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम (मो.नं. 83197-26288) को सौपा गया है एवं कंट्रोल रूम प्रभारी प्र.सहायक अभियंता श्री वसीम खान (मो.नं. 90391-70956) को बनाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा (मो.नं. 93039-47901) सहित उनकी टीम को शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो में विशेष साफ सफाई व्यवस्था एवं शहर के भीतरी इलाकों में घुमने वाले आवारा पशुओं को पकडने तथा विसर्जन के दौरान विशेष रूप से यातायात सुविधा की दृष्टि से आवारा पशुओं को पकडने आदि का दायित्व सौपा गया है। उपरोक्त सभी अधिकारी कर्मचारी नोडल अधिकारी श्री श्री दीपक खाण्डे के नेतृत्व में दिये गये निर्देशो का पालन जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे।

  • Rajnandgaon: सूने मकान का ताला तोड़ कर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी रकम की चोरी

    राजनांदगांव. शहर के चिखली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना सामने आ रही है। दो दिन पहले चिखली के शीतला मंदिर के पास के एक सूने मकान का ताला तोड़ कर सोने, चांदी के जेवरात व नकदी रकम चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत चिखली चौकी पुलिस से की है।

    पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहन लाल साहू निवासी शीतला मंदिर के पास चिखली ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से अपने पैत्रिक गांव चिचोला थाना के झंडा तलाव गया था और घर में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर आलमारी में रखे एक जोड़ी चांदी का लच्छा 34 तोला, एक नग चांदी का करधन 26 तोला , दो जोड़ी चांदी का कंगन 8 तोला, 7 नग सोने का पत्ती 1 तोला और नकदी रकम 96 हजार कुल जुमला 1 लाख 51 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से चिखली चौकी पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं

  • Rajnandgaon: गणेश विसर्जन झांकी मार्ग पर पुलिस कप्तान ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    👉 फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक और गंज चौक से होकर निकला।

    👉 झांकी रूट की लाइटिंग, बिजली की तार, बैरिकेड्स और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

    👉 जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

    👉 सभी विभागआपसी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

    👉 फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक एवं शहर के थाना प्रभारी भी शामिल रहे।

    आगामी गणेश विसर्जन झांकी की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा दिनांक 02.09. 2025 को शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक, बसंतपुर थाना चौक, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक एवं गंज चौक सहित विभिन्न चौराहों से होकर निकला। इस दौरान झांकी रूट पर लाइटिंग, बैरिकेड्स, फायर ब्रिगेड की तैनाती और यातायात व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने में कोई कमी न रहे।

    फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम कमिश्नर श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक, थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री रामेंद्र सिंह, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू एवं पुलिस लाइन से निरीक्षक आशीर्वाद रहटगावकर व अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे और उन्होंने भी तैयारियों का जायजा लिया।

  • CG- चैतन्य बघेल केस: हाईकोर्ट में ईडी का जवाब, अब अगली सुनवाई 8 सितंबर को

    बिलासपुर 2 सितंबर 2025। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य बघेल की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद वर्मा की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना जवाब पेश किया।

    ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई कार्रवाई कानूनसम्मत है और जांच प्रक्रिया के तहत की गई है। वहीं, चैतन्य की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए इसे अवैध करार दिया गया।

    कोर्ट ने दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को निर्धारित की है। अगली तारीख को भी ईडी अपने पक्ष को विस्तार से रखेगा।

    गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हिरासत में लिया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। अब सभी की निगाहें 8 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब इस मामले में आगे की दिशा तय हो सकती है।

  • CG: बेबीलोन टॉवर में लगी आग, रेस्टोरेंट में फंसे लोग, बिल्डिंग में भरा धुंआ

    रायपुर। राजधानी रायपुर के बेबीलोन टॉवर में आग लग गई है। आग सेकेंड फ्लोर में लगी है। इस टॉवर के टॉप फ्लोर पर सांगरिया रेस्टोरेंट है। वहां करीब 40 लोग डिनर करने पहुंचे थे। सभी लोग वहां फंस गए हैं।

    जिला प्रशासन को जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने मौके के लिए दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी है। बता दें, तीसरे फ्लोर में सांगरिया रेस्टोरेंट हैं। धुंआ की वजह से एक व्यक्ति की स्थिति काफी खराब हो गई है। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। वे खुद रेस्क्यू की मानिटरिंग कर रहे हैं। उधर, आग से बेबीलॉन होटल का कांच टूटकर नीचे बिखर गया है।

    अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकले लोगों ने बताया कि आगजनी के दौरान फंसे लोग धुएं की वजह से कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे। इससे पहले बचाव दल आगजनी वाले जगह पर पहुंची और अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। मौके पर एसएसपी और कलेक्टर पहुंचे हैं जो खुद रेस्क्यू की मानिटरिंग कर रहे हैं।

  • Rajnandgaon: गणेशोत्सव में अव्यवस्था: भीड़भाड़ वाले मार्ग पर चारपहिया वाहन, दर्शनार्थी परेशान

    शहर में गणेश प्रतिमाओं के बीच ट्रैफिक जाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

    राजनांदगांव। शहर में गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चार पहिया वाहनों की बे रोकटोक आवाजाही हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    पुलिस व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त जवान तैनात नहीं दिख रहे, नतीजा यह है कि पैदल चलने वालों और दोपहिया चालकों को भी मुश्किल हो रही है। राहगीरों का कहना है कि अगर समय रहते उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो दुर्घटना एवं भारी जाम का खतरा बढ़ सकता है।

  • राजनांदगांव: पुलिस की रेड, ढाबा संचालक शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ाया

    आरोपी ढाबा संचालक के विरुद्ध की गई आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनु. अधि. पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध शराब एवं जुआ-सट्टे की अवैध कारोबार की रोकथाम अभियान के तहत आज दिनांक 02/09/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में थाना बागनदी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बागनदी में मन्नी ढाबा में संचालक द्वारा लोगों को अपने ढाबा में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने की सूचना मिलने पर थाना बागनदी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी ढाबा संचालक
    प्रितपाल सिंह पिता स्व. हरबन सिंह उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम बागनदी, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 21 /2025 धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। थाना बागनदी में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी !

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा सउनि. महेश राजपूत, आरक्षक दीपक यादव एवं टाकेश्वर पटेल थाना बागनदी की भूमिका सराहनीय रहा ।

  • Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा झांकी विसर्जन हेतु विशेष मार्ग व पार्किंग व्यवस्था, 800 से अधिक पुलिस बल तैनात

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन व एएसपी श्री मुकेश ठाकुर एवं राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण व्यवस्था।

    झांकियां 3 मार्गों से मानव मंदिर चौक पहुंचेगी, महावीर चौक, गुरूनानक चौक, दुर्गा चौक।

    विसर्जन मार्ग – गुरुद्वारा → मानव मंदिर → आजाद चौक → भारत माता चौक → कामठी लाइन → सुरजन गली → रामाधीन मार्ग → तिरंगा चौक → गंज चौक।

    800 से अधिक पुलिस बल तैनात, पैदल पेट्रोलिंग 17 टीम, फिक्स पिकेट-13 टीम, शादी वर्दी 06 टीम, आउटर वाहन- 04, मोटरसाइकिल पार्टी- 5, ए0डी0 स्क्वॉड पार्टी 4, गणेश चल झांकी व्यवस्था 35 टीम तथा शहर के विभिन्न चौक/चौराहे में रहेंगे पुलिस जवान तैनात।

    नगर निगम, पीडब्लू, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, क्रेन व बिजली विभाग अलर्ट रहेंगे।

    पार्किंग स्थल स्टेट स्कूल, फ्लाई ओवर, दिग्विजय क्लब, महावीर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड, टांकापारा, बुढ़ा सागर आदि।

    पुलिस की अपीलः- गणेशोत्सव श्रद्धा व आस्था का पर्व है, इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी समितियां एवं श्रद्धालु सहयोग करें।

    आगामी 06.09.2025 को होने वाले गणेश प्रतिमा झांकी विसर्जन के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स्) श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण योजना तैयार की गई है।

    झांकियां तीन प्रमुख मार्गों से मानव मंदिर चौक तक आएंगी

    1. महावीर चौक से मानव मंदिर चौक
    2. गुरूनानक चौक से मानव मंदिर चौक
    3. दुर्गा चौक से मानव मंदिर चौक
      मानव मंदिर चौक में सभी झांकियां एकत्रित होकर प्रशासन द्वारा तय किए गए बैच व रैंक के अनुसार आगे बढ़ेंगी। विसर्जन मार्ग होगा दृ गुरुद्वारा → मानव मंदिर → आजाद चौक → भारत माता चौक → कामठी लाइन → सुरजन गली → रामाधीन मार्ग → तिरंगा चौक → गंज चौक (विसर्जन स्थल)।
      सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। पैदल पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, आउटर पेट्रोलिंग, सादी वर्दी बल, मोटरसाइकिल पार्टी एवं ए0डी पाटी की तैनाती की गई है। साथ ही नगर निगम, पीडब्लयू, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, क्रेन व बिजली विभाग अलर्ट रहेंगे।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं दृ स्टेल स्कूल, फ्लाई ओवर, दिग्विजय क्लब, गुरूनानक चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, टांकापारा, बुढ़ा सागर, शीतला मंदिर, सांइस कॉलेज, गुजराती स्कूल एवं बख्शी स्कूल।

    राजनांदगांव पुलिस की अपील:- गणेशोत्सव श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी समितियां एवं श्रद्धालु सहयोग करें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को प्रोत्साहित न करें।

  • Rajnandgaon: धारदार हथियार से हमला करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    🔹आरोपियों ने ग्राम जंगलेसर में युवक को गाली-गलौज व चाकू से धमकी दी थी।

    🔹घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज।

    🔹आरोपी लोकेश साहू निवासी लखोली वार्ड नं 32, थाना कोतवाली आदतन बदमाश प्रवत्ति के है, जिनके विरूद्व थाना कोतवाली, जिला बालोद में पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

    नाम आरोपीगण –

    1. धर्मेंद्र उर्फ पम्मी चंद्राकर पिता स्वoडाकेश्वर चंद्राकर उम्र 30 वर्ष निवासी जंगलेसर पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव
    2. धर्मेंद्र साहू पिता हृदय राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लखोली, बैगा पारा वार्ड नंबर 35 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
    3. लोकेश साहू पिता स्वर्गीय परदेसी साहू उम्र 29 वर्ष निवासी लखोली वार्ड नंबर 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
    4. लोकनाथ साहू पिता कुंवर सिंह साहू उम्र 24 वर्ष निवासी लखोली राजीव नगर वार्ड नंबर 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
    5. पुरुषोत्तम सेन पिता हूं मेहंदी राम सेन उम्र 28 वर्ष निवासी जंगलेशर पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर
    6. विजेंद्र सिंह उर्फ राजा राजपूत पिता चंद्र किशोर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी अर्जुनी थाना डोंगरगांव

    राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर असमाजिक तत्वो पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में दिनांक 01/09/2025 को प्रार्थी शत्रुघ्न कुर्मी निवासी जंगलेसर पुलिस चौकी सुरगी द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 01.09.25 को लगभग 16/00 बजे के आसपास ग्राम जंगलेसर से धामनसरा जाने वाली रोड मुंडन भवन के पास बैठा था और उसी समय गांव का धर्मेंद्र चंद्राकर उर्फ पम्मी अपने साथी लोकेश साहू, लोकनाथ साहू, धर्मेंद्र साहू अन्य दो लोगों के द्वारा रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए एक राय होकर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे पैसा देने से मना किया गया तब धर्मेंद्र चंद्राकर उर्फ पम्मी, लोकेश साहू जो अपने पास रखे चाकू को निकाले हम लोगों को पैसा नहीं दोगे तो तुम्हें चाकू से मार कर खत्म कर देंगे, धर्मेंद्र चंद्राकर अपने पास रखे चाकू को दाढ़ी में टिका दिए तथा धर्मेंद्र साहू, लोकेश साहू चाकू से मेरे पीठ और पैर में करने का प्रयास किया धर्मेंद्र चंद्राकर और पम्मी के अन्य साथी लोकनाथ साहू और दो अन्य हाथ मुक्का और लात से मारपीट किए हैं जिससे मुझे दाहिने कान, सीना, में चोट आई है की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 325/25 धारा 296, 115 (2),351(2), 119, 126, 190, 191 BNS 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया बाद में मुत. का जिला अस्पताल राजनांदगांव से मेडिकल मुलाहिजा कराया गया ।

    डॉक्टर के द्वारा धारदार वस्तु से मारना बताने पर प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 118 (1) जोड़ी गई। आरोपियों का मेमोरेंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त चाकु को जप्त किया गया है, उक्त आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक
    शंकर गिरी गोस्वामी, उप निरी. पुष्पराज साहू, ASI हरीश टेंभुरकर, प्र.आर.127, आर. 562,167,1520,1150,85,1969 महिला आर. 485 की सराहनीय भूमिका रही है।

  • Rajnandgaon: अवैध पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


    आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

    आरोपी – मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद सलाम उम्र 30 साल निवासी मोनिनपुरा डोबी नगर थाना पाचपावली जिला नागपुर महाराष्ट्र।

    राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्ग दर्शन एवं निरी. राजेश साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 27/08/2025 के रात्रि को जरिये मुखबीर से मोबाईल से सुचना मिला कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के मकान के पास अवैध रूप से एक पीकअप वाहन क्र. एम.एच.49 बी.जेड 1691 में मवेशी ठुस ठुस कर भरकर महाराष्ट्र की ओर कत्ल खाना ले जाने की फिराक मे है।

    कि सुचना पर हमराह स्टाप के ग्राम मरेठा नवागांव कीर्तन साहू के घर के पास एक पीकअप वाहन जिसमें मवेशी भरा हुआ वाहन सहित गौ रक्षक दल के कुछ व्यक्ति ने पकडकर रखे थे। आरोपी को उक्त सभी मवेशी ले जाने के संबंध में ंबिक्रीनामा दस्तावेज,ं कोई सक्षम अधिकारी से जारी किया गया दस्तावेज एवं मवेशियों को परिवहन हेतु को अनुज्ञा पत्र पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो कि कोई दस्तावेज नही होना लिखित में दिया गया।

    आरोपी के कब्जे से 09 नग मवेशी एवं 01 नग पीकअप वाहन क्र. एम.एच.49 बी.जेड 1691 कीमती 865000/रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं प्रकरण के अन्य सहयोगी आरोपीगण मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद सलाम निवासी डोबी नगर मोनीनपुरा महाराष्ट्र एवं ग्राम मरेठानवागांव के कीर्तन साहू दोनों मौके से भाग गये है।

    आरोपी का कृत्य धारा पशु क्रुरता अधिनियम का पाये जाने से थाना लालबाग में अप.क्र. 391/25 धारा 4, 6, 10 छ.ग.कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं 11(1)(ट) पशु कु्ररता अधिनियम निवारण 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान टीम गठित कर प्रकरण के अन्य फरार आरोपी मोहम्मद वसीम की पता तलाश हेतु आरोपी के वर्तमान पता महेबुबपुरा मुल्ला जी होटल के पीछे नागपुर महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर थाना लालबाग आकर आरोपी से पूछताछ किया। जो आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेश कुमार साहू, सउनि अश्विनी यदु, आर.राकेश ठावरे एवं आर. रोहित बंजारे की भुमिका सराहनीय रहा है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: चिखली पुलिस की कार्यवाही – अशांति फैलाने वाले 02 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही

  • Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, श्रीमती वैषाली जैन
    (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में गणेश समिति के पदाधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर आगामी पर्वों के
    सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    दिनांक 04-05.09 2025 को निकाली जाने वाली ईद मिलाद-उल-नबी की बाइक रैली एवं जुलूस के दौरान पड़ने
    वाले मार्गों पर स्थापित गणेश पंडालों के लिए समितियों को झालर एवं पंडाल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए,
    ताकि कार्यक्रम शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

    दिनांक 06 सितम्बर 2025 को आयोजित गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी के दौरान मार्गों में पड़ने वाले बिजली के
    तार, बीएसएनएल केबल एवं पेड़ों की कटाई छटाई हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश
    दिए गए।
    बैठक में संबंधित विभागों द्वारा आगामी एक-दो दिनों में व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
    गणेश समिति एवं मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ
    मनाने का विश्वास दिलाया।

    राजनांदगांव आज दिनांक 02.09.2025 को मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनंादगांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0), पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के उपस्थिति मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जन संवाद कक्ष मे आगामी गणेष विसर्जन झांकी एवं ईल उल मिलाद नबी पर्व के अवसर पर गणेष समिति के सदस्यो एवं मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारीगणो को आहुत कर आयोजित किया गया।

    जिसमे गणेष समिति के सदस्यगण एवं मुस्लिम समाज के पदाधिकारीगण एवं प्रषासनिक अधिकारी कमिष्नर अतुल विष्वकर्मा नगर पालिक निगम राजनांदगांव, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमित श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री विघुत विभाग जे0ई0 मरकाम, एसडीओ दूरसंचार विभाग मोहन कुमार एवं निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, निरीक्षक राजेष साहू थाना प्रभारी लालबाग, निरीक्षक अरूण नामदेव चौकी प्रभारी चिखली तथा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थिति हुए, जिसमें दिनांक 04-05.09.2025 को होने वाली ईद मिलाद उल नबी के अवसर पर शहर मे निकाली जाने वाली बाईक रैली व जुलूस के दौरान पडने वाले मार्गो में स्थापित गणेष पंडाल के समितियो के सदस्यो को मार्ग मे लगाये झालर, पंडाल को व्यवस्थित करने की हिदायत दिया गया।

    ताकि ईद मिलाद उल नबी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण ढग से मनायी जा सके एवं दिनांक 06.09.2025 को रात्रि मे गणेष विसर्जन झांकी के मार्गो में पडने वाले गणेष पंडालो बिजली के तार, बीएसएनएल केबल जो संभावित झांकी मे फंसने वाले तार केबल एवं पेडो की कटिंग-छटिंग करने संबंधित विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया गया। आगामी एक-दो दिन के भीतर व्यवस्थित करने का आष्वासन दिये है एवं उपस्थित गणेष समिति एवं ईल मिलाद उल नबी के पदाधिकारीगण दो पर्वो को शांतिपूर्ण और सम्प्रादायिक सौहार्द्र के साथ मनाने का विष्वास दिलाया गया।

  • Rajnandgaon: चिखली पुलिस की कार्यवाही – अशांति फैलाने वाले 02 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही

    राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में गणेश पक्ष मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली मे प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों एवं पूर्व मे कायम अपराध के आधार पर आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को आमजन एवं गवाहों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर निम्नलिखित बदमाशो .

    1. अभिषेक यादव पिता राजेश यादव उम्र 19 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
    2. सुनील चंदेल पिता रोहित चंदेल उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं. 10 शंकरपुर ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.

    उपरोक्त अनावेदकों को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया जहां से आदेशानुसार उक्त बदमाशो को जेल दाखिल किया गया ।
    उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, सउनि इब्राहिम खान, म.प्र.आर ज्योति साहू, आर0 मनोज जैन, मिर्जा असलम, सुनील बैरागी, अविरल भगत एवं चैकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

  • Rajnandgaon: लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही
    ✳️ डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 04 के विरू़द्ध मे शांति व्यवस्था भग करने वालो के विरूद्ध धारा- 170, 126 135(3) के तहत की गई कार्यवाी
    ✳️ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही **
    ✳️ शहर में अपराधों के रोकथाम हेतु की जा रही है बदमाशों पर लगातार कार्यवाही
    ✳️ शांतिभंग होने की अंदेशा पर 04 अनावेदको के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव मोहित गर्ग के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा व एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ आशीश कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्ऱ में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है और लगातार इस अभियान के तहत बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

    इस्तगासा क्रमांक- 117/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के लगभग 10ः30 बजे करीबन डोंगरगढ के मटन माकेट भगत सिंह चौक डोंगरगढ के पास अनावेदक प्रिन्स निशाद पिता रामचन्द्र निशाद उम्र 30 साल साकिन खण्डूपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव द्वारा लपरवाही पूर्वक गाडी चलाकर राह चलते व्यक्ति से टकारा गया जिससे साक्षियो के साथ वाद विवद कराने पर एव आसपास के लागो के ,द्वारा मना करने पर लागो को लडने झगडे एव मारपीट पर उतारू हो गया जिसके विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया है।

    इस्तगासा क्रमांक- 118/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के करीबन 10ः45 बजे पेट्रोलिग दौरान सुचना पर मटन मार्केट भगत सिंह चौक डोंगरगढ़ के पास अनावेदक सतीश चक्रवती पित कुंज चक्रवती उम्र 24 साल साकिन कुम्हारपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव के द्वारा मटन मार्केट के पास आने जाने वालो एव दुकनदारो को बंेवजह गाली – गलौच एव घमका रहा था आनावेदक सतीश चक्रवती को गाली गलौच से मना करने पर और ज्यादा आक्रोशित होकर तुम सब को देख लुगा कहकर धमकाने लगा जिस पर अनावेदक के विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवही किया गया है।

    इस्तगासा क्रमांक- 118/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के 10ः30 बजे लगभग डोंगरगढ बाबा चिकन मार्केट भगत सिंह चौक डोंगरगढ के पास अनावदेक राज कुमार निशाद पिता मंगला निशाद उम्र 24 साल साकिन कश्मीरीपारा वार्ड नं0 24 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव द्वारा अपने मो0सा0 क्र0 सीजी 08 ए आर 3449 को शराब के नशे में चलाते हुये आम लागो को गाली गलौच कर रथा था जिसे आम लोगो के द्वारा समझाईस देने पर नही मान रहा था तथा और आक्रोशित होकर गाली गुप्तार व मरने मारने पर उतारू हो गया था जिसके विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवही किया गया है।

    इस्तगासा क्रमांक- 118/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के 14ः25 बजे लगभग पेट्रोलिग दौरान सुचना मिला की खुटापारा डोंगरगढ वार्ड नं0 01 मे रहने वाल अनावेदक अज्जु खान पिता स्व0 ईजराईल खान उम्र 42 साल सानिक खुटापारा वार्ड नं0 01 डोंगरगढ जिला रजानांदगाव के द्वारा मोहल्ले मे लोगो को शिकायत किये हो मोहल्ले मे गांजा बेचता है कहकर गाली गुप्तार कर बेवजह मोहल्ले वासियो को गाली गलौच कर रहा था जिसे लागो के द्वारा समझाने पर और आक्रोशि होकर गाली गलौच व मारने पिटने पर उतारू हो गया था जिसके विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवही किया गया है।

    प्रतिबंधित किये अनावेदक का नामः-

    1. प्रिन्स निशाद पिता रामचन्द्र निशाद उम्र 30 साल साकिन खण्डूपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव छ0ग0
    2. सतीश चक्रवती पित कुंज चक्रवती उम्र 24 साल साकिन कुम्हारपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव
    3. राज कुमार निशाद पिता मंगला निशाद उम्र 24 साल साकिन कश्मीरीपारा वार्ड नं0 24 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव छ0ग0
    4. अज्जु खान पिता स्व0 ईजराईल खान उम्र 42 साल सानिक खुटापारा वार्ड नं0 01 डोंगरगढ जिला रजानांदगाव छ0ग0
  • राजनांदगांव : पुलिस जवानों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सिखाई जीवनरक्षक तकनीक

    🔹पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव के प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. हिमांशी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का डेमो प्रशिक्षण दिया गया।

    🔹प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के थाना/ चौकी, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112 के चालक व सहायक स्टाफ, पुलिस लाइन एमटी के चालक एवं थाना पेट्रोलिंग के जवानों सहित लगभग 87 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

    🔹प्रशिक्षकों ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर की विधि और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने की तकनीक समझाई एवं उपस्थित जवानों से विधि का डेमो कराई गई

    🔹सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाने की कार्यवाही की गई।

    🔹कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, एएसपी मुकेश ठाकुर, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक एवं आरआई लोकेश कसेर उपस्थित रहे।

    🔹पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार के महत्व पर जानकारी दी गई।

    🔹इस अवसर पर उन्होंने डायल 112 स्टाफ की समस्याओं को सुना और तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    आज दिनांक 02.09.2025 को पुलिस लाइन मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव द्वारा पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में रेडक्रॉस प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता और डॉ. हिमांशी सिंह के द्वारा डेमो प्रस्तुत कर उपस्थित जवानों को आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि जैसे अचानक हृदय गति रुकने पर छाती पर दबाव और कृत्रिम श्वसन देकर मरीज की जान बचाने की विधि सिखाई गई।

    चोट, जलने, दुर्घटना, बेहोशी या साँप के काटने जैसी आपात स्थितियों में तुरंत किए जाने वाले कदम बताए गए। घायल व्यक्ति के खून को रोकने व घाव को सुरक्षित करने की सही प्रक्रिया सिखाई गई।
    प्रशिक्षण में थाना, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112 के चालक व सहायक स्टाफ, पुलिस लाइन एमटी चालक और थाना पेट्रोलिंग के जवान सहित लगभग 87 कर्मियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आँँप्स) श्री मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं भी सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी तथा डायल-112 स्टाफ की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    यह भी पढे: राजनांदगांव : पुलिस जवानों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सिखाई जीवनरक्षक तकनीक

  • Rajnandgaon: आगामी गणेशोत्सव एवं त्योहारों के पूर्व ड्राई रन अभ्यास कराया गया

    राजनांदगांव आज दिनांक 02.09.2025 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में गणेशोत्सव एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस की उपस्थिति में शहर के गुरूद्वारा चौक से प्रारंभ होकर मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, भारत माता, तिरंगा चौक, गंज लाईन, गंज चौक, कुऑ चौक मार्ग में एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, क्रेन एवं यातायात पेट्रोलिंग का ड्राई रन अभ्यास कराया गया।

    यातायात पुलिस की आम जन से अपील है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में राजनांदगांव पुलिस का सहयोग करें, एवं असुविधा से बचे।

    यह भी पढे: राजनांदगांव: ट्रक की चपेट में आई मासूम बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम