• CG- चैतन्य बघेल केस: हाईकोर्ट में ईडी का जवाब, अब अगली सुनवाई 8 सितंबर को

    बिलासपुर 2 सितंबर 2025। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चैतन्य बघेल की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद वर्मा की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपना जवाब पेश किया।

    ईडी की ओर से अदालत को बताया गया कि चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई कार्रवाई कानूनसम्मत है और जांच प्रक्रिया के तहत की गई है। वहीं, चैतन्य की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए इसे अवैध करार दिया गया।

    कोर्ट ने दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को निर्धारित की है। अगली तारीख को भी ईडी अपने पक्ष को विस्तार से रखेगा।

    गौरतलब है कि ईडी ने चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हिरासत में लिया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। अब सभी की निगाहें 8 सितंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब इस मामले में आगे की दिशा तय हो सकती है।

  • CG: बेबीलोन टॉवर में लगी आग, रेस्टोरेंट में फंसे लोग, बिल्डिंग में भरा धुंआ

    रायपुर। राजधानी रायपुर के बेबीलोन टॉवर में आग लग गई है। आग सेकेंड फ्लोर में लगी है। इस टॉवर के टॉप फ्लोर पर सांगरिया रेस्टोरेंट है। वहां करीब 40 लोग डिनर करने पहुंचे थे। सभी लोग वहां फंस गए हैं।

    जिला प्रशासन को जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने मौके के लिए दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी है। बता दें, तीसरे फ्लोर में सांगरिया रेस्टोरेंट हैं। धुंआ की वजह से एक व्यक्ति की स्थिति काफी खराब हो गई है। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। वे खुद रेस्क्यू की मानिटरिंग कर रहे हैं। उधर, आग से बेबीलॉन होटल का कांच टूटकर नीचे बिखर गया है।

    अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बाहर निकले लोगों ने बताया कि आगजनी के दौरान फंसे लोग धुएं की वजह से कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे। इससे पहले बचाव दल आगजनी वाले जगह पर पहुंची और अंदर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। मौके पर एसएसपी और कलेक्टर पहुंचे हैं जो खुद रेस्क्यू की मानिटरिंग कर रहे हैं।

  • Rajnandgaon: गणेशोत्सव में अव्यवस्था: भीड़भाड़ वाले मार्ग पर चारपहिया वाहन, दर्शनार्थी परेशान

    शहर में गणेश प्रतिमाओं के बीच ट्रैफिक जाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

    राजनांदगांव। शहर में गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चार पहिया वाहनों की बे रोकटोक आवाजाही हो रही है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    पुलिस व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त जवान तैनात नहीं दिख रहे, नतीजा यह है कि पैदल चलने वालों और दोपहिया चालकों को भी मुश्किल हो रही है। राहगीरों का कहना है कि अगर समय रहते उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो दुर्घटना एवं भारी जाम का खतरा बढ़ सकता है।

  • राजनांदगांव: पुलिस की रेड, ढाबा संचालक शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ाया

    आरोपी ढाबा संचालक के विरुद्ध की गई आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनु. अधि. पुलिस आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अवैध शराब एवं जुआ-सट्टे की अवैध कारोबार की रोकथाम अभियान के तहत आज दिनांक 02/09/2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा के नेतृत्व में थाना बागनदी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बागनदी में मन्नी ढाबा में संचालक द्वारा लोगों को अपने ढाबा में बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने की सूचना मिलने पर थाना बागनदी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर आरोपी ढाबा संचालक
    प्रितपाल सिंह पिता स्व. हरबन सिंह उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम बागनदी, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 21 /2025 धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। थाना बागनदी में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी !

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा सउनि. महेश राजपूत, आरक्षक दीपक यादव एवं टाकेश्वर पटेल थाना बागनदी की भूमिका सराहनीय रहा ।

  • Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा झांकी विसर्जन हेतु विशेष मार्ग व पार्किंग व्यवस्था, 800 से अधिक पुलिस बल तैनात

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन व एएसपी श्री मुकेश ठाकुर एवं राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण व्यवस्था।

    झांकियां 3 मार्गों से मानव मंदिर चौक पहुंचेगी, महावीर चौक, गुरूनानक चौक, दुर्गा चौक।

    विसर्जन मार्ग – गुरुद्वारा → मानव मंदिर → आजाद चौक → भारत माता चौक → कामठी लाइन → सुरजन गली → रामाधीन मार्ग → तिरंगा चौक → गंज चौक।

    800 से अधिक पुलिस बल तैनात, पैदल पेट्रोलिंग 17 टीम, फिक्स पिकेट-13 टीम, शादी वर्दी 06 टीम, आउटर वाहन- 04, मोटरसाइकिल पार्टी- 5, ए0डी0 स्क्वॉड पार्टी 4, गणेश चल झांकी व्यवस्था 35 टीम तथा शहर के विभिन्न चौक/चौराहे में रहेंगे पुलिस जवान तैनात।

    नगर निगम, पीडब्लू, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, क्रेन व बिजली विभाग अलर्ट रहेंगे।

    पार्किंग स्थल स्टेट स्कूल, फ्लाई ओवर, दिग्विजय क्लब, महावीर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड, टांकापारा, बुढ़ा सागर आदि।

    पुलिस की अपीलः- गणेशोत्सव श्रद्धा व आस्था का पर्व है, इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी समितियां एवं श्रद्धालु सहयोग करें।

    आगामी 06.09.2025 को होने वाले गणेश प्रतिमा झांकी विसर्जन के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स्) श्री मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण योजना तैयार की गई है।

    झांकियां तीन प्रमुख मार्गों से मानव मंदिर चौक तक आएंगी

    1. महावीर चौक से मानव मंदिर चौक
    2. गुरूनानक चौक से मानव मंदिर चौक
    3. दुर्गा चौक से मानव मंदिर चौक
      मानव मंदिर चौक में सभी झांकियां एकत्रित होकर प्रशासन द्वारा तय किए गए बैच व रैंक के अनुसार आगे बढ़ेंगी। विसर्जन मार्ग होगा दृ गुरुद्वारा → मानव मंदिर → आजाद चौक → भारत माता चौक → कामठी लाइन → सुरजन गली → रामाधीन मार्ग → तिरंगा चौक → गंज चौक (विसर्जन स्थल)।
      सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। पैदल पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, आउटर पेट्रोलिंग, सादी वर्दी बल, मोटरसाइकिल पार्टी एवं ए0डी पाटी की तैनाती की गई है। साथ ही नगर निगम, पीडब्लयू, स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, क्रेन व बिजली विभाग अलर्ट रहेंगे।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं दृ स्टेल स्कूल, फ्लाई ओवर, दिग्विजय क्लब, गुरूनानक चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, टांकापारा, बुढ़ा सागर, शीतला मंदिर, सांइस कॉलेज, गुजराती स्कूल एवं बख्शी स्कूल।

    राजनांदगांव पुलिस की अपील:- गणेशोत्सव श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसकी गरिमा बनाए रखने में सभी समितियां एवं श्रद्धालु सहयोग करें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को प्रोत्साहित न करें।

  • Rajnandgaon: धारदार हथियार से हमला करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    🔹आरोपियों ने ग्राम जंगलेसर में युवक को गाली-गलौज व चाकू से धमकी दी थी।

    🔹घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर बीएनएस व आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज।

    🔹आरोपी लोकेश साहू निवासी लखोली वार्ड नं 32, थाना कोतवाली आदतन बदमाश प्रवत्ति के है, जिनके विरूद्व थाना कोतवाली, जिला बालोद में पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

    नाम आरोपीगण –

    1. धर्मेंद्र उर्फ पम्मी चंद्राकर पिता स्वoडाकेश्वर चंद्राकर उम्र 30 वर्ष निवासी जंगलेसर पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव
    2. धर्मेंद्र साहू पिता हृदय राम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी लखोली, बैगा पारा वार्ड नंबर 35 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
    3. लोकेश साहू पिता स्वर्गीय परदेसी साहू उम्र 29 वर्ष निवासी लखोली वार्ड नंबर 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
    4. लोकनाथ साहू पिता कुंवर सिंह साहू उम्र 24 वर्ष निवासी लखोली राजीव नगर वार्ड नंबर 32 थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव।
    5. पुरुषोत्तम सेन पिता हूं मेहंदी राम सेन उम्र 28 वर्ष निवासी जंगलेशर पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर
    6. विजेंद्र सिंह उर्फ राजा राजपूत पिता चंद्र किशोर सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी अर्जुनी थाना डोंगरगांव

    राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन पर असमाजिक तत्वो पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में दिनांक 01/09/2025 को प्रार्थी शत्रुघ्न कुर्मी निवासी जंगलेसर पुलिस चौकी सुरगी द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 01.09.25 को लगभग 16/00 बजे के आसपास ग्राम जंगलेसर से धामनसरा जाने वाली रोड मुंडन भवन के पास बैठा था और उसी समय गांव का धर्मेंद्र चंद्राकर उर्फ पम्मी अपने साथी लोकेश साहू, लोकनाथ साहू, धर्मेंद्र साहू अन्य दो लोगों के द्वारा रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए एक राय होकर शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे पैसा देने से मना किया गया तब धर्मेंद्र चंद्राकर उर्फ पम्मी, लोकेश साहू जो अपने पास रखे चाकू को निकाले हम लोगों को पैसा नहीं दोगे तो तुम्हें चाकू से मार कर खत्म कर देंगे, धर्मेंद्र चंद्राकर अपने पास रखे चाकू को दाढ़ी में टिका दिए तथा धर्मेंद्र साहू, लोकेश साहू चाकू से मेरे पीठ और पैर में करने का प्रयास किया धर्मेंद्र चंद्राकर और पम्मी के अन्य साथी लोकनाथ साहू और दो अन्य हाथ मुक्का और लात से मारपीट किए हैं जिससे मुझे दाहिने कान, सीना, में चोट आई है की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सुरगी में अपराध क्रमांक 325/25 धारा 296, 115 (2),351(2), 119, 126, 190, 191 BNS 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया बाद में मुत. का जिला अस्पताल राजनांदगांव से मेडिकल मुलाहिजा कराया गया ।

    डॉक्टर के द्वारा धारदार वस्तु से मारना बताने पर प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध BNS की धारा 118 (1) जोड़ी गई। आरोपियों का मेमोरेंडम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त चाकु को जप्त किया गया है, उक्त आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक
    शंकर गिरी गोस्वामी, उप निरी. पुष्पराज साहू, ASI हरीश टेंभुरकर, प्र.आर.127, आर. 562,167,1520,1150,85,1969 महिला आर. 485 की सराहनीय भूमिका रही है।

  • Rajnandgaon: अवैध पशु तस्करी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


    आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

    आरोपी – मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद सलाम उम्र 30 साल निवासी मोनिनपुरा डोबी नगर थाना पाचपावली जिला नागपुर महाराष्ट्र।

    राजनांदगांव. पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्ग दर्शन एवं निरी. राजेश साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 27/08/2025 के रात्रि को जरिये मुखबीर से मोबाईल से सुचना मिला कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के मकान के पास अवैध रूप से एक पीकअप वाहन क्र. एम.एच.49 बी.जेड 1691 में मवेशी ठुस ठुस कर भरकर महाराष्ट्र की ओर कत्ल खाना ले जाने की फिराक मे है।

    कि सुचना पर हमराह स्टाप के ग्राम मरेठा नवागांव कीर्तन साहू के घर के पास एक पीकअप वाहन जिसमें मवेशी भरा हुआ वाहन सहित गौ रक्षक दल के कुछ व्यक्ति ने पकडकर रखे थे। आरोपी को उक्त सभी मवेशी ले जाने के संबंध में ंबिक्रीनामा दस्तावेज,ं कोई सक्षम अधिकारी से जारी किया गया दस्तावेज एवं मवेशियों को परिवहन हेतु को अनुज्ञा पत्र पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो कि कोई दस्तावेज नही होना लिखित में दिया गया।

    आरोपी के कब्जे से 09 नग मवेशी एवं 01 नग पीकअप वाहन क्र. एम.एच.49 बी.जेड 1691 कीमती 865000/रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं प्रकरण के अन्य सहयोगी आरोपीगण मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद सलाम निवासी डोबी नगर मोनीनपुरा महाराष्ट्र एवं ग्राम मरेठानवागांव के कीर्तन साहू दोनों मौके से भाग गये है।

    आरोपी का कृत्य धारा पशु क्रुरता अधिनियम का पाये जाने से थाना लालबाग में अप.क्र. 391/25 धारा 4, 6, 10 छ.ग.कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं 11(1)(ट) पशु कु्ररता अधिनियम निवारण 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान टीम गठित कर प्रकरण के अन्य फरार आरोपी मोहम्मद वसीम की पता तलाश हेतु आरोपी के वर्तमान पता महेबुबपुरा मुल्ला जी होटल के पीछे नागपुर महाराष्ट्र से अभिरक्षा में लेकर थाना लालबाग आकर आरोपी से पूछताछ किया। जो आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल निरूद्ध किया गया।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेश कुमार साहू, सउनि अश्विनी यदु, आर.राकेश ठावरे एवं आर. रोहित बंजारे की भुमिका सराहनीय रहा है।

    यह भी पढे: Rajnandgaon: चिखली पुलिस की कार्यवाही – अशांति फैलाने वाले 02 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही

  • Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश


    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, श्रीमती वैषाली जैन
    (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में गणेश समिति के पदाधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर आगामी पर्वों के
    सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Rajnandgaon: गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    दिनांक 04-05.09 2025 को निकाली जाने वाली ईद मिलाद-उल-नबी की बाइक रैली एवं जुलूस के दौरान पड़ने
    वाले मार्गों पर स्थापित गणेश पंडालों के लिए समितियों को झालर एवं पंडाल व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए,
    ताकि कार्यक्रम शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

    दिनांक 06 सितम्बर 2025 को आयोजित गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी के दौरान मार्गों में पड़ने वाले बिजली के
    तार, बीएसएनएल केबल एवं पेड़ों की कटाई छटाई हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश
    दिए गए।
    बैठक में संबंधित विभागों द्वारा आगामी एक-दो दिनों में व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
    गणेश समिति एवं मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ
    मनाने का विश्वास दिलाया।

    राजनांदगांव आज दिनांक 02.09.2025 को मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनंादगांव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, श्रीमति वैषाली जैन (भा0पु0से0), पुष्पेन्द्र नायक नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के उपस्थिति मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जन संवाद कक्ष मे आगामी गणेष विसर्जन झांकी एवं ईल उल मिलाद नबी पर्व के अवसर पर गणेष समिति के सदस्यो एवं मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारीगणो को आहुत कर आयोजित किया गया।

    जिसमे गणेष समिति के सदस्यगण एवं मुस्लिम समाज के पदाधिकारीगण एवं प्रषासनिक अधिकारी कमिष्नर अतुल विष्वकर्मा नगर पालिक निगम राजनांदगांव, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, तहसीलदार अमित श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री विघुत विभाग जे0ई0 मरकाम, एसडीओ दूरसंचार विभाग मोहन कुमार एवं निरीक्षक रामेन्द्र सिंह थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, निरीक्षक राजेष साहू थाना प्रभारी लालबाग, निरीक्षक अरूण नामदेव चौकी प्रभारी चिखली तथा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थिति हुए, जिसमें दिनांक 04-05.09.2025 को होने वाली ईद मिलाद उल नबी के अवसर पर शहर मे निकाली जाने वाली बाईक रैली व जुलूस के दौरान पडने वाले मार्गो में स्थापित गणेष पंडाल के समितियो के सदस्यो को मार्ग मे लगाये झालर, पंडाल को व्यवस्थित करने की हिदायत दिया गया।

    ताकि ईद मिलाद उल नबी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण ढग से मनायी जा सके एवं दिनांक 06.09.2025 को रात्रि मे गणेष विसर्जन झांकी के मार्गो में पडने वाले गणेष पंडालो बिजली के तार, बीएसएनएल केबल जो संभावित झांकी मे फंसने वाले तार केबल एवं पेडो की कटिंग-छटिंग करने संबंधित विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया गया। आगामी एक-दो दिन के भीतर व्यवस्थित करने का आष्वासन दिये है एवं उपस्थित गणेष समिति एवं ईल मिलाद उल नबी के पदाधिकारीगण दो पर्वो को शांतिपूर्ण और सम्प्रादायिक सौहार्द्र के साथ मनाने का विष्वास दिलाया गया।

  • Rajnandgaon: चिखली पुलिस की कार्यवाही – अशांति फैलाने वाले 02 बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही

    राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में गणेश पक्ष मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे चौकी चिखली मे प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों एवं पूर्व मे कायम अपराध के आधार पर आज दिनांक 02 सितम्बर 2025 को आमजन एवं गवाहों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर निम्नलिखित बदमाशो .

    1. अभिषेक यादव पिता राजेश यादव उम्र 19 साल साकिन स्टेशनपारा वार्ड नं. 12 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
    2. सुनील चंदेल पिता रोहित चंदेल उम्र 24 साल साकिन वार्ड नं. 10 शंकरपुर ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.

    उपरोक्त अनावेदकों को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया जहां से आदेशानुसार उक्त बदमाशो को जेल दाखिल किया गया ।
    उपरोक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव, सउनि इब्राहिम खान, म.प्र.आर ज्योति साहू, आर0 मनोज जैन, मिर्जा असलम, सुनील बैरागी, अविरल भगत एवं चैकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

  • Rajnandgaon: लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही
    ✳️ डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 04 के विरू़द्ध मे शांति व्यवस्था भग करने वालो के विरूद्ध धारा- 170, 126 135(3) के तहत की गई कार्यवाी
    ✳️ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही **
    ✳️ शहर में अपराधों के रोकथाम हेतु की जा रही है बदमाशों पर लगातार कार्यवाही
    ✳️ शांतिभंग होने की अंदेशा पर 04 अनावेदको के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव मोहित गर्ग के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा व एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ आशीश कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्ऱ में अपने टीम के साथ लगातार गस्त पेट्रोंिलंग कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है और लगातार इस अभियान के तहत बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

    इस्तगासा क्रमांक- 117/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के लगभग 10ः30 बजे करीबन डोंगरगढ के मटन माकेट भगत सिंह चौक डोंगरगढ के पास अनावेदक प्रिन्स निशाद पिता रामचन्द्र निशाद उम्र 30 साल साकिन खण्डूपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव द्वारा लपरवाही पूर्वक गाडी चलाकर राह चलते व्यक्ति से टकारा गया जिससे साक्षियो के साथ वाद विवद कराने पर एव आसपास के लागो के ,द्वारा मना करने पर लागो को लडने झगडे एव मारपीट पर उतारू हो गया जिसके विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही किया गया है।

    इस्तगासा क्रमांक- 118/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के करीबन 10ः45 बजे पेट्रोलिग दौरान सुचना पर मटन मार्केट भगत सिंह चौक डोंगरगढ़ के पास अनावेदक सतीश चक्रवती पित कुंज चक्रवती उम्र 24 साल साकिन कुम्हारपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव के द्वारा मटन मार्केट के पास आने जाने वालो एव दुकनदारो को बंेवजह गाली – गलौच एव घमका रहा था आनावेदक सतीश चक्रवती को गाली गलौच से मना करने पर और ज्यादा आक्रोशित होकर तुम सब को देख लुगा कहकर धमकाने लगा जिस पर अनावेदक के विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवही किया गया है।

    इस्तगासा क्रमांक- 118/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के 10ः30 बजे लगभग डोंगरगढ बाबा चिकन मार्केट भगत सिंह चौक डोंगरगढ के पास अनावदेक राज कुमार निशाद पिता मंगला निशाद उम्र 24 साल साकिन कश्मीरीपारा वार्ड नं0 24 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव द्वारा अपने मो0सा0 क्र0 सीजी 08 ए आर 3449 को शराब के नशे में चलाते हुये आम लागो को गाली गलौच कर रथा था जिसे आम लोगो के द्वारा समझाईस देने पर नही मान रहा था तथा और आक्रोशित होकर गाली गुप्तार व मरने मारने पर उतारू हो गया था जिसके विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवही किया गया है।

    इस्तगासा क्रमांक- 118/2025 धारा- 170/126,135(3) बीएनएसएस – दिनांक-02.09.2025 के 14ः25 बजे लगभग पेट्रोलिग दौरान सुचना मिला की खुटापारा डोंगरगढ वार्ड नं0 01 मे रहने वाल अनावेदक अज्जु खान पिता स्व0 ईजराईल खान उम्र 42 साल सानिक खुटापारा वार्ड नं0 01 डोंगरगढ जिला रजानांदगाव के द्वारा मोहल्ले मे लोगो को शिकायत किये हो मोहल्ले मे गांजा बेचता है कहकर गाली गुप्तार कर बेवजह मोहल्ले वासियो को गाली गलौच कर रहा था जिसे लागो के द्वारा समझाने पर और आक्रोशि होकर गाली गलौच व मारने पिटने पर उतारू हो गया था जिसके विरूद्ध धारा-170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवही किया गया है।

    प्रतिबंधित किये अनावेदक का नामः-

    1. प्रिन्स निशाद पिता रामचन्द्र निशाद उम्र 30 साल साकिन खण्डूपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव छ0ग0
    2. सतीश चक्रवती पित कुंज चक्रवती उम्र 24 साल साकिन कुम्हारपारा डोंगरगढ जिला राजनांदगाव
    3. राज कुमार निशाद पिता मंगला निशाद उम्र 24 साल साकिन कश्मीरीपारा वार्ड नं0 24 डोंगरगढ़ जिला राजनांदगाव छ0ग0
    4. अज्जु खान पिता स्व0 ईजराईल खान उम्र 42 साल सानिक खुटापारा वार्ड नं0 01 डोंगरगढ जिला रजानांदगाव छ0ग0
  • राजनांदगांव : पुलिस जवानों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सिखाई जीवनरक्षक तकनीक

    🔹पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव के प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता एवं डॉ. हिमांशी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का डेमो प्रशिक्षण दिया गया।

    🔹प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के थाना/ चौकी, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112 के चालक व सहायक स्टाफ, पुलिस लाइन एमटी के चालक एवं थाना पेट्रोलिंग के जवानों सहित लगभग 87 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

    🔹प्रशिक्षकों ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर की विधि और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान करने की तकनीक समझाई एवं उपस्थित जवानों से विधि का डेमो कराई गई

    🔹सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाने की कार्यवाही की गई।

    🔹कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, एएसपी मुकेश ठाकुर, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक एवं आरआई लोकेश कसेर उपस्थित रहे।

    🔹पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार के महत्व पर जानकारी दी गई।

    🔹इस अवसर पर उन्होंने डायल 112 स्टाफ की समस्याओं को सुना और तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

    आज दिनांक 02.09.2025 को पुलिस लाइन मंगल भवन में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के उपस्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राजनांदगांव द्वारा पुलिसकर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में रेडक्रॉस प्रबंधक प्रदीप शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता और डॉ. हिमांशी सिंह के द्वारा डेमो प्रस्तुत कर उपस्थित जवानों को आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि जैसे अचानक हृदय गति रुकने पर छाती पर दबाव और कृत्रिम श्वसन देकर मरीज की जान बचाने की विधि सिखाई गई।

    चोट, जलने, दुर्घटना, बेहोशी या साँप के काटने जैसी आपात स्थितियों में तुरंत किए जाने वाले कदम बताए गए। घायल व्यक्ति के खून को रोकने व घाव को सुरक्षित करने की सही प्रक्रिया सिखाई गई।
    प्रशिक्षण में थाना, यातायात, हाइवे पेट्रोलिंग, डायल-112 के चालक व सहायक स्टाफ, पुलिस लाइन एमटी चालक और थाना पेट्रोलिंग के जवान सहित लगभग 87 कर्मियों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आँँप्स) श्री मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक और रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कसेर भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं भी सीपीआर एवं प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी तथा डायल-112 स्टाफ की समस्याओं को सुनकर उनके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    यह भी पढे: राजनांदगांव : पुलिस जवानों को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा सिखाई जीवनरक्षक तकनीक

  • Rajnandgaon: आगामी गणेशोत्सव एवं त्योहारों के पूर्व ड्राई रन अभ्यास कराया गया

    राजनांदगांव आज दिनांक 02.09.2025 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन मुकेश ठाकुर, अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में गणेशोत्सव एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार खेस की उपस्थिति में शहर के गुरूद्वारा चौक से प्रारंभ होकर मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, भारत माता, तिरंगा चौक, गंज लाईन, गंज चौक, कुऑ चौक मार्ग में एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, क्रेन एवं यातायात पेट्रोलिंग का ड्राई रन अभ्यास कराया गया।

    यातायात पुलिस की आम जन से अपील है कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने में राजनांदगांव पुलिस का सहयोग करें, एवं असुविधा से बचे।

    यह भी पढे: राजनांदगांव: ट्रक की चपेट में आई मासूम बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

  • राजनांदगांव: ट्रक की चपेट में आई मासूम बच्ची की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    दीवान भेड़ी ग्राम में दर्दनाक हादसा, 3 साल की बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा

    राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोर्ड थाना चौकी अंतर्गत आने वाले दीवान भेड़ी ग्राम में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के ही एक राइस मिल के 14 चक्का ट्रक ने 3 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। ट्रक के चक्के के नीचे आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण बच्ची की मौत पर उचित कार्यवाही और आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी की अनुसार चक्काजाम हटा दिया गया है और संबं​धित राईस मिल ने परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है

  • राजनांदगांव : अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग करें बेहतरीन कार्य : कलेक्टर


    – कलेक्टर ने खाता विभाजन एवं विवादित नामांतरण के प्रकरणों पर यथाशीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
    – शिविर लगाकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में गति लाने कहा
    – ऑनलाईन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का होगा शुभारंभ,
    – सीटी स्कैन मशीन के लोकार्पण तथा ट्रॉमा सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    – एनआरएलएम अंतर्गत सभी ग्रामों एवं समूहों का विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान के लिए प्रशिक्षण देने कहा
    – साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न


    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने अटल मानिटरिंग डेश बोर्ड के संबंध में जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण के तहत नवनिर्मित मकानों को यथाशीघ्र आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत विभिन्न कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने तथा लाभान्वित करने कहा। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के अंतर्गत शेष रह गए लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। खाता विभाजन एवं विवादित नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने शिविर लगाकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए घर-घर सर्वे करने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र बालक एवं बालिका आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही ऑनलाईन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का शुभारंभ करेंगे तथा ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ एवं ट्रॉमा सेंंटर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने में आ रही दिक्कत को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक खातों में सुधार के साथ ही अन्य समस्या का समाधान करें। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सभी ग्रामों एवं समूहों का विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान बनाकर ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्य किया जाना है। जिसके लिए विकासखंड स्तर पर समन्वय समिति का गठन करने के लिए कहा। इसके लिए कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरूकता एवं प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रामलला दर्शन योजना, स्वामित्व योजना, भू-बंटन के प्रकरणों की स्थिति, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसान के्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालन एवं मत्स्य पालन में केसीसी का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए।


    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोजित बैठकों में सरपंच, महिला पंच, ग्राम संगठन पदाधिकारी, वीपीआरपी, सीआरपी, एएनएम, आशा वर्कर, स्कूल शिक्षक, ग्राम पंचायत के सम्मानित व्यक्ति, तकनीकी विशेषज्ञ प्रतिभागी होंगे। सभी को इसके लिए जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के लिए स्वसहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का समावेशीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का किया गया शुभारंभ

  • राजनांदगांव : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का किया गया शुभारंभ


    राजनांदगांव । भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय अंचलों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने निजी होटल में डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और विभिन्न विभागों की प्रत्येक योजना से गांव के अंतिम व्यक्ति को जोडऩा है। इसके लिए शासकीय  अधिकारी-कर्मचारी, आदि कर्मयोगी, व्यावसायिक कार्यकर्ता सहित अन्य सहयोगी, अशासकीय संस्था, स्वसहायता समूह, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण युवा साथी बनकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।


    आदि कर्मयोगी अभियान के जिला प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 20 लाख आदि कर्मयोगी भारत में तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 1 लाख 33 हजार आदि कर्मयोगी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ और उत्तरदायी शासन स्थापित करने कहा।

    सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग दीक्षा गुप्ता ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में जिला स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग तथा अशासकीय संस्थाओं के चयनित 28 प्रतिभागी शामिल हो रहे है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रदायकर्ता यशवंत वर्मा, दीपक ठाकुर, रेणुका कन्नौजे, किशोर माहेश्वरी, वीरेंद्र वैष्णव, दिलीप कुमार, अमितेश सिंह परिहार तथा अधीक्षक पुरेंद्र, प्रशांत, मोहनीस, निखिल, विनीता, जया एवं स्मृति उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon: नीरज बाजपाई इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, एक छात्र निलंबित !

    राजनांदगांव।
    शहर से महज तीन कुछ किलोमीटर दूर स्थित अंतर्राष्ट्रीय मानकों से शिक्षा देने का दावा करने वाली प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था नीरज बाजपाई इंटरनेशनल स्कूल में अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है। हायर सेकेंडरी  के  दो छात्रों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान एक छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे मूर्छित अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल ले जाना पड़ा।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े में घायल छात्र के मुंह से झाग आने लगे और उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने छात्र को चादर में लपेटकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। निश्चित रूप से स्थिति इतनी गंभीर रही होगी जिसमें स्कूल के रखे फर्स्ट एड बॉक्स से काम नहीं चल पाया होगा और छात्र की स्थिति को देखते हुए कोई बड़ी चिकित्सा सुविधा वाले जगह जाना पड़ा।

    *👉जिम्मेदारी पर उठे सवाल*
    हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
    जिस संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन के लिए जाना जाता है, वहीं यदि छात्र इस कदर आक्रामक हो जाएं तो यह संस्था की साख पर प्रश्नचिन्ह लगाता है।
    घटना इतनी गंभीर थी कि (एमएलसी) मेडिको-लीगल केस बनना चाहिए था, लेकिन इसकी सूचना न तो पुलिस तक पहुंचाई गई और न ही जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई।
    अभिभावकों को केवल बुलाकर समझाइश देकर मामला दबाने की कोशिश, पारदर्शिता पर सवाल खड़े करती है।

    *👉स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई*
    घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, दोनों पक्षों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर समझाइश दी गई। प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के बीच हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा और भविष्य में अनुशासन बनाए रखने सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    *👉ऐसे में अभिभावक कितने सुरक्षित*
    अपने बच्चों को प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ाने वाले अभिभावक इस तरह की घटनाओं से गहरी चिंता में होना लाजमी हैं। बच्चों को ऐसे स्कूलों में दाखिला यह मानकर  करते हैं कि ऐसे स्कूलों में बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा। लेकिन जब ऐसे संस्थानों में ही हिंसक स्थिति की घटनाएं घटित होने के मामले सामने आए और उनकी जानकारी शिक्षा विभाग या पुलिस तक भी नहीं पहुंचती, तो यह अभिभावकों के लिए गंभीर चिंता का विषय जरूरत बनता है।

    *जरूरी है सख्त निगरानी*
    विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं पर पर्दा डालने के बजाय शिक्षा विभाग और पुलिस को तत्काल सूचना दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में छात्र अनुशासनहीनता की ऐसी घटनाओं को दोहराने से पहले कई बार सोचें। साथ ही, स्कूल प्रबंधन को भी पारदर्शी तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, ताकि बच्चों की सुरक्षा और संस्थान की साख दोनों बनी रहे।
    इस तरह के घटना के मामले ने यह सवाल  खड़ा कर दिया है कि क्या निजी शिक्षण संस्थान अनुशासन बनाए रखने और घटनाओं को पारदर्शी ढंग से सामने लाने में सक्षम हैं? या फिर केवल प्रतिष्ठा बचाने की कवायद तक ही सीमित रह जाते हैं।

    *वर्सन*
    हम उम्र के बच्चों होते है वहां कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है बच्चों के परिजनों को बुलाया गया था, और प्राथमिक उपचार भी दिया गया । छात्र के निलंबन को अन्य मामले में किया गया है ऐसा निदेशक का कहना है।

    नीरज वाजपेयी
    निदेशक
    नीरज वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल

    इस तरह का मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है, आयेगा तो हमारा विभाग निश्चित रूप से उचित कार्यवाही करेगा।

    राजू राम साहू
    विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी
    राजनांदगांव

  • CG : बसना-पिथौरा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता पाए जाने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

    महासमुंद , कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में प्रभारी उप संचालक कृषि भीमराव घोडेसवार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्रजेश तुरकाने पिथौरा, उषा कांती खेश वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना द्वारा विकासखंड बसना एवं पिथौरा के उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म राजा बीज भंडार सांकरा, खत्री बीज भंडार  सांकरा, सिन्हा कृषि केन्द्र पिथौरा, नायक कृषि केन्द्र सागरपाली, किसान कृषि केन्द्र भूकेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित फर्म में पी.ओ.एस. स्टाक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्म द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात् आगे की कार्यवाही की जाएगी।


    उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।

  • CG : धमतरी शहर में 12 नवनिर्मित सड़कों का होगा निर्माण

    ’लोक निर्माण विभाग ने 29 करोड़ का  दिया प्रस्ताव

    धमतरी शहरवासियों को शीघ्र ही आवागमन की और अधिक सुगम सुविधाएँ ’

    सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगाः कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    धमतरी, धमतरी शहरवासियों को शीघ्र ही आवागमन की और अधिक सुगम सुविधाएँ मिलने जा रही हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग को शहर के लिए नवीन सड़क निर्माण का नक्शा और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विभाग द्वारा 12 विभिन्न मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। जिनकी कुल लंबाई 23 किलोमीटर होगी ।
      इस स्वीकृति के तहत शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों और बस्तियों को जोड़ने वाले आंतरिक मार्गों तक सड़क निर्माण का कार्य होगा। प्रस्तावित परियोजनाओं में अमलतास कॉलोनी से पॉलीटेक्निक कॉलेज कलेक्टोरेट मार्ग, श्यामतराई से भटगांव मार्ग, रूद्रेश्वर मंदिर से नहर किनारे के मार्ग, रूद्री बैराज से राज्य मार्ग तक तथा रूद्रेश्वर मंदिर से करैथा गाँव होते हुए राज्य मार्ग तक बी.टी. सड़क का निर्माण शामिल है।


      प्रस्ताव में सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों में भी शहर को बड़ी सौगात मिली है। इसके अंतर्गत बेंद्रानवागांव चौक से नहर तक पुलिस ग्राउंड मार्ग, डाक बंगला मुक्तिधाम से पंचवटी कॉलोनी मार्ग, दानीटोला स्कूल चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए शीतकुंड मार्ग, कन्या महाविद्यालय से दुलारी नागरा स्ट्रीट, जलविहार कॉलोनी की विभिन्न गलियों तथा जोधपुर गौठान से पंचवटी कॉलेज मार्ग को शामिल किया गया है।


      कलेक्टर मिश्रा ने प्रस्तावित नक्शे का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
      उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी शहर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नागरिकों को आधुनिक शहरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त करेगा। शहर की आंतरिक गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक निर्माण कार्य होने से व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच आसान होगी।


      ’कलेक्टर  मिश्रा ने नागरिकों से पहले से ही अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा होने पर सहयोग दें ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके। शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है कि सड़कें टिकाऊ, मजबूत और दीर्घकालिक हों, जिससे आने वाले वर्षों तक शहरवासी लाभान्वित हो सकें।
      प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर लगभग सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। यह कदम न केवल शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर की ओर भी अग्रसर करेगा।

  • CG : कुसमी नहर विस्तार कार्य हेतु करीब 76 लाख रुपये स्वीकृत

    रायुपर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले की महानदी परियोजना के अतंर्गत शाखा नहर के गोड़ा से कुसमी (आर.सी.सी ट्रफ) नहर के विस्तार कार्य के लिए 75 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किये है।

    योजना के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रीय किसानों को 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

  • CG : ग्राम पंचायत मेरो की उचित मूल्य दुकान हेतु समितियों से आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 11 सितम्बर तक

    एमसीबी, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चिरमिरी, जिला एमसीबी ब्लाक खड़गवां के आदेशानुसार ग्राम पंचायत मेरो स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 532004001) के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत मेरो के सरपंच एवं सचिव द्वारा निभाए जाने में असमर्थता व्यक्त की गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए उक्त दुकान का संचालन किसी सक्षम समिति को सौंपे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, ताकि क्षेत्र की जनता को खाद्यान्न वितरण की सुविधा सुचारु रूप से मिलती रहे।

    इस उद्देश्य से आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वंय सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य पात्र समितियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक समितियां 19 अगस्त 2025 से 11 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

    अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चिरमिरी ने स्पष्ट किया है कि उचित मूल्य दुकान का आबंटन नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचल के पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।