lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल

    राजनांदगांव में 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट- जेईई कोचिंग

    हर प्रतिभा को मिलेगा अवसर

    राजनांदगांव जिला प्रशासन ने दी शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात

    रायपुर,

    राजनांदगांव में 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट- जेईई कोचिंग
    राजनांदगांव में 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट- जेईई कोचिंग

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व पहल की है। जिले के 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निशुल्क  नीट और जेईई की तैयारी कराने हेतु दो वर्षीय निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई है। इसका शुभारंभ कल गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा  अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में  हुआ।

    राजनांदगांव में 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई निशुल्क नीट- जेईई कोचिंग

       कलेक्टर राजनांदगांव डॉ सर्वेश्वर भुरे ने बताया कि इसके तहत 684 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए नीट और जेईई की कोचिंग दी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान फ़िजिक्स वाला एवं भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ करार किया है। दो वर्षीय कोचिंग विशेष रूप से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए की गयी है।कोचिंग पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे सामान्य परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों को फ़िजिक्स वाला की अध्ययन सामग्री हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराई जाएगी।कक्षाएँ प्रत्येक शनिवार और रविवार को चार घंटे की अवधि के लिए संचालित होंगी।प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय शिक्षकों की क्षमता वृद्धि पर भी जोर दिया जाएगा। जिले को 10 क्लस्टरों में विभाजित किया गया है ताकि प्रशिक्षण ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से संचालित हो सके।

       इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का समान अवसर उपलब्ध कराना है। गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन से विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ देश के प्रतिष्ठित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पा सकेंगे।

       मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव जिले में नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है और कहा है कि राजनांदगांव जिला प्रशासन की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में  मील का पत्थर साबित होगी। यह प्रयास हमारे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ का हर मेधावी बच्चा अपनी क्षमता को पहचान सके और उसे आगे बढ़ने का उचित अवसर मिले। राजनांदगांव की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रेरणा और विद्यार्थियों के जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

  • CG : करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर को कारण बताओ नोटिस जारी…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने शा.उ.मा.वि. करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर कारण बताओ नोटिस जारी कर न्यायोचित लिखित जवाब 03 दिवस के भीतर समक्ष स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

    विदित हो कि शा.उ.मा.वि. करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों के संबंध में तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला का संयुक्त प्रतिवेदन अनुसार विस्तृत जांच हेतु गठित जांच दल के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन सह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं दस्तावेजों के परीक्षण से शा.उ.मा.वि. करडेगा के प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के विरूद्ध विभिन्न गंभीर अनियमितताओं की जानकारी प्राप्त हुई है।

    प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर विद्यालय से अधिकतर अनुपस्थित रहते हैं एवं उनके द्वारा विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं नहीं ली जाती है, जबकि प्राचार्य को नियमित रूप से 02 कक्षाएं लेने संबंधी प्रावधान हैं। विद्यालयीन कार्यों में रुचि नहीं होने के कारण विद्यालयीन व्यवस्था प्रतिकूलतः प्रभावित हुई हैं। जैसे विद्यालय में स्वच्छ पेयजल का अभाव, स्वच्छ शौचालय का अभाव, 11 वीं कॉमर्स की कक्षा में सीपेज के पश्चात फर्नीचर खराब होना, पंखा एवं विद्युत उपकरण क्रियाशील नहीं होना, क्रीडा सामग्रियों का उपयोग नहीं होना, एनएसएस एवं स्काउट गाइड की गतिविधियां नहीं होना इत्यादि।

    प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशों व आदेशों का अवहेलना किया जाता है। इस संबंध में 13 अप्रैल 2025 को विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देने के बावजूद भी उनके द्वारा उन निर्देशों के संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसके पश्चात विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला द्वारा कारण बताओ नोटिस 21 अगस्त 2025 को जारी किया गया। महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में मधुकर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति दुर्व्यवहार एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। जैसे-छात्राओं के विरूद्ध अपशब्द एवं अमर्यादित भाषाशैली का प्रयोग किया जाना, छात्रों से अपमानजनक भाषाशैली का प्रयोग करना, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन काटने की धमकी दिया जाना, विद्यार्थियों को टीसी काटने की धमकी देना इत्यादि। उक्त व्यवहार के कारण विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्य निर्वहन में परेशानी हो रही है तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधि प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही है।

    विद्यालयीन आबंटन राशि का अनुचित रूप से आहरण कर निर्धारित मद अंतर्गत संबंधित कार्यों हेतु उपयोग नहीं किया जाता है। विद्यालयीन अधोसंरचना की वर्तमान स्थिति से उक्त तथ्य की पुष्टि होती है। विद्यालयीन कैश बुक एवं स्थानीय निधि पंजियों का संधारण नहीं किया गया है। बिल व्हाउचर तथा स्टाक पंजी संधारित नहीं है। उनके द्वारा एनएसएस की गतिविधि कराए बिना राशि का अनुचित रूप से आहरण किया गया है। उनके द्वारा विद्यार्थियों से अधिक एडमिशन फीस लिए जाने संबंधी तथ्य प्रकट हुए है। उक्त आधार पर आपके द्वारा गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं पदीय दायित्वों का दुरूपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है।

    विद्यार्थियों के शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक गतिविधियों के संबंध में प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर प्रशासनिक नियंत्रण का अभाव पाया गया है।उनके द्वारा कक्षाओं का निरीक्षण नहीं किया जाता है और न ही विद्यार्थियों के गतिविधियों का अवलोकन किया जाता है। यशस्वी जशपुर कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित क्रियाकलापों का पालन नहीं किया जाना, दैनन्दिनी अवलोकन, शिक्षक पालक बैठक का नियमित संचालन, उपचारात्मक शिक्षण, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि कार्यों के निगरानी के अभाव में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास प्रतिकूलतः प्रभावित हो रहा है, जिसकी पुष्टि विद्यार्थियों के द्वारा की गई है।

    पूर्व में भी अनुविभागीय अधिकारी (रा०) कुनकुरी के द्वारा प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के विरूद्ध टीसी के एवज में अधिक राशि की मांग एवं आपके अनुचित व्यवहार कार्यालयीन स्टाफ के साथ मानसिक प्रताड़ना तथा अभद्र टिप्पणी की जांच किया गया जिसमें तथ्यों को सही पाते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा सहित पत्र कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शा०उ०मा०वि० करडेगा के द्वारा दिनांक 28 मार्च.2023 को उनके कार्यशैली एवं अनुचित व्यवहार की शिकायत की गई है। शा० उ० मा०वि० करडेगा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा 29 मार्च 2023 को उनके मनमाने व्यवहार, दबावपूर्ण कार्यशैली. अमर्यादित टिप्पणी के आधार पर उनके विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को पत्र प्रेषित किया गया है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के कारण बताओ नोटिस 03 मार्च 2025 को जारी कर 13 बिन्दुओं के संबंध में जवाब चाहा गया है।

    उक्त समस्त शिकायतें एवं जांच प्रशासनिक दक्षता, कार्यशैली एवं व्यवहार पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है तथा इंगित करता है कि प्राप्त शिकायतें पूर्व से ही प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के कार्यव्यवहार एवं आचरण में सम्मिलित रही हैं एवं उनका पद पर बने रहना विद्यार्थियों एवं विद्यालयीन शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के सर्वथा विपरीत है। उक्त बिन्दुओं के आधार पर क्यों न उनके विरूद्ध छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे? इस संबंध में न्यायोचित लिखित जवाब 03 दिवस के भीतर समक्ष स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। समयावधि में समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में प्राचार्य गीता प्रसाद मधुकर के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी होगी।

  • CG : मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

    मुख्यमंत्री ने गोंडी अनुवादक ऐप ‘आदि वाणी’ परियोजना की सफलता पर दी बधाई

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहाँ उनके निवास कार्यालय में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने सौजन्य मुलाकात की।
    मुख्यमंत्री साय ने ‘आदि वाणी’ परियोजना के अंतर्गत गोंडी भाषा अनुवादक मोबाइल ऐप के सफल लॉन्च पर प्रोफेसर व्यास एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से गोंडी बोलने वाले जनजातीय भाई-बहनों की आवाज़ राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचेगी। यह तकनीक उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा तथा शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ट्रिपल आई टी नया रायपुर भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचार और समाजोन्मुखी अनुसंधान से प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएगा।

    प्रोफेसर व्यास ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस परियोजना में गोंडी भाषा के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच एवं अनुवाद प्रणाली विकसित की गई है। इसके माध्यम से गोंडी से हिंदी और अंग्रेज़ी तथा इसके विपरीत अनुवाद संभव होगा। यह सुविधा अब मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है, जिससे आम नागरिक इसे आसानी से उपयोग कर सकेंगे।

    उन्होंने अवगत कराया कि इस परियोजना में ट्रिपल आई टी नया रायपुर के साथ-साथ आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और बिट्स पिलानी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थान भी सहभागी हैं। ‘आदि वाणी’ परियोजना को भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया है।

    प्रोफेसर व्यास ने बताया कि इस उपलब्धि से ट्रिपल आई टी नया रायपुर ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से बस्तर अंचल के 30 लाख से अधिक गोंडी भाषी समुदाय को इस तकनीक से अपनी भाषा और संस्कृति की पहचान सुरक्षित करने और डिजिटल युग में अपनी आवाज़ को बुलंद करने का अवसर मिलेगा।

  • राजनांदगांव : गणेश विसर्जन में आज शाम 8 बजे निकलेगी झांकी

    राजनांदगांव, शहर के सबसे बड़ पर्व विसर्जन झांकी का इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार शाम 8 बजे से झांकियां अपने रूट पर आने लगेगी। झांकी देखने के लिए रूट पर करीब 1 लाख लोग पहुंच सकते हैं, जिनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 800 जवानों को तैनात किया जा रहा है।

    शनिवार रात शहर में करीब 35 झांकियां निकलने वाली है। जिसने विषय भी एक से बढ़कर एक होंगे। आकर्षक झांकियों की श्रृंखला के लिए रुट तय किया जा चुका है। पुलिस जवानों के अलावा इमरजेंसी सेवा से जुड़ी टीमें भी तैयार कर ली गई है। जिनकी तैनाती शाम से ही हो जाएगी। इधर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को झांकी रुट का जायजा लिया। झांकियां जाम में न फंसे इसके लिए कुछ जरूरी कार्रवाई भी की गई है।

    मानव मंदिर चौक पहुंचेंगी सभी झांकियां झांकियों के एंट्री के ​लिए तीन दिशा तय की गई है। इसमें गुरुद्वारा चौक, महावीर चौक और दुर्गा चौक शामिल है। यहां से ही सभी झांकियां मानव मंदिर चौक पहुंचेगी। जहां से प्रशासन झांकियों के रैंक के हिसाब से उन्हें रुट पर आगे बढ़ाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैदल पेट्रोलिंग की 17 टीम, फिक्स पिकेट 13 टीम, सिविल स्क्वॉड की 6 टीम, आउटर वाहन 4, मोटरसाइकिल पार्टी 5, एडी स्क्वॉड पार्टी 4, झांकी व्यवस्था 35 टीम रहेगी।

    भारी वाहनों की एंट्री बैन 12 जगहों पर पार्किंग तय झांकी में बारिश कुछ देर तक खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शहर में शनिवार शाम से ही भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जागएी। जो सुबह तक जारी रहेगी। भारी वाहन फ्लाईओवर और बाइपास का ही इस्त​ेमाल करेंगे। शहर पहुंचने वाले लोगों के​ लिए 12 पार्किंग पाइंट तय किए गए हैं। इनमें स्टेट स्कूल, फ्लाई ओवर, दिग्विजय क्लब, महावीर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पुराना बस स्टैंड, टांकापारा, बुढ़ा सागर शामिल है।

  • राजनांदगांव : शिक्षक दिवस में जिला साहू संघ ने शिक्षकों का किया सम्मान…

    राजनांदगांव, जिला साहू संघ राजनांदगांव ने शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह रखा। जिला साहू संघ व निशुल्क कोचिंग क्लास के बच्चों ने शिक्षकों को श्रीफल, शॉल, पेन व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसमें प्रधानपाठक परदेशी राम साहू, भोज गंजीर, शिक्षक नीलमणि साहू, माधव साहू, हेमंत साहू, लविंद्र साव, छन्नूलाल साहू, राजेश साहू, वासु साहू, ह्रदय हिरवानी, पवन साहू, भीष्म चंद्राकर,संतोष कड़वे, प्रभात सर, आशीष सर,अनिल साहू, परसादी राम साहू, सेवक साहू, खिलेश्वरी साहू आदि शामिल हैं।

    जिलाध्यक्ष भागवत साहू के मुख्य आतिथ्य एवं नगर अध्यक्ष कुलेश्वर साहू की अध्यक्षता व जिला संयोजक यशवंत साहू, परियोजना अधिकारी वीरेंद्र कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष नीरा साहू, राघवेंद्र साहू, विनय साहू, तिजेंद्र साहू, जगमोहन साहू, सीके साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन परदेशी राम साहू ने किया।

  • CG : महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खातों में अंतरित किए 1000-1000 रुपये

    अब तक 12,376.19 करोड़ की राशि पहुँची हितग्राहियों तक

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान करते हुए प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित रहीं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनके आत्मसम्मान को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आर्थिक सहयोग प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आर्थिक मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।

    सितम्बर माह की 19वीं किस्त में कुल 647.13 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इस भुगतान को मिलाकर अब तक योजना के तहत औसतन 69,28,334 पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

    गौरतलब है कि 1 मार्च 2024 से शुरू की गई महतारी वंदन योजना का उद्देश्य विवाहित एवं 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना प्रदेश की महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह योजना प्रदेश की महिलाओं को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान प्रदान कर रही है। यह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें आर्थिक प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ रही है।

    राज्य सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता देते हुए महतारी वंदन योजना को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाती रहेगी।

  • CG : पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश, मां-बेटे गिरफ्तार, 5.50 लाख के चोरी के जेवरात बरामद…

    दुर्ग। थाना जामुल पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। गणेश नगर जामुल स्थित एक मकान से चोरी हुए सोने-चांदी के कीमती 5.50 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत शामिल हैं। आरोपी बेटे द्वारा चोरी किए गए जेवरात को उसकी मां बाजार में खपाती थी। मामला कैसे खुला प्रार्थी सुदर्शन कुमार कुर्रे निवासी गणेश नगर जामुल ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 13.08.2025 को वह अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार गया था।

    अगले दिन लौटने पर उसने पाया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। साथ ही मुखबिरों की मदद से संदेहियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को दीशु जगत और उसकी मां अनुराधा जगत पर शक हुआ और उन्हें हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ में निकला सच पुलिस पूछताछ के दौरान शुरुआत में आरोपी मां-बेटे गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। जांच में सामने आया कि दीशु जगत ने चोरी कर गहनों का कुछ हिस्सा अपने पास रखा था, कुछ जेवर बेचकर आईफोन खरीदा था और कुछ जेवर अपनी मां के माध्यम से दंतेवाड़ा में गिरवी व बिक्री कर दिए थे। जामुल पुलिस ने टीम बनाकर दंतेवाड़ा भेजा, जहां से चोरी के गहनों को बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 5.50 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों के नाम दीशु जगत, उम्र 20 वर्ष अनुराधा जगत, उम्र 42 वर्ष, निवासी क्रांति मार्केट, गुड्डू खान के घर के पास, जोन-3 खुर्सीपार, जिला दुर्ग बरामदगी सोने-चांदी के जेवरात – कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए अपराध में प्रयुक्त सामान एवं अन्य सामग्री कानूनी प्रावधान आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 686/25, धारा 331(4), 305, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प – समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़

    महाराजा चक्रधर सिंह ने कला को दिलाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान – मुख्यमंत्री साय

    रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    रायपुर,

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प - समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प - समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायगढ़ में कला और संस्कृति के प्रति अलग ही प्रेम है। इस प्रेम को स्थायी बनाए रखने की दिशा में यहाँ कला और संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा विगत वर्ष की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है और महाविद्यालय हेतु स्थान का चयन भी हो चुका है। कुछ माह के पश्चात यह महाविद्यालय अस्तित्व में आ जाएगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने विगत 20 माह में अनेक योजनाएँ बनाई हैं और उन्हें जन-जन तक पहुँचाकर लोगों को लाभान्वित किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो गारंटी दी थी, उसे हमारी सरकार ने अल्प समय में ही पूरा किया है और 2047 तक के लिए छत्तीसगढ़ का विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित करते हुए हर माह उनके खाते में एक एक हजार रुपये की राशि डाली जा रही है। इससे राज्य की लगभग 70 लाख महिलाएँ लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार ने नई उद्योग नीति लागू कर राज्य में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश आकर्षित किया है और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों को रोजगार देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में संस्कृति और आस्था की पहचान राजिम कुंभ को भी भव्य रूप देने की बात कही।

    *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य अतिथियों ने पद्मश्री गायक कैलाश खेर के गीतों का उठाया आनंद*

    मुख्यमंत्री साय सहित अन्य अतिथियों ने चक्रधर समारोह के समापन समारोह में आज के प्रमुख आकर्षण, प्रख्यात गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुतियों का आम दर्शकों के साथ आनंद लिया।

    *महाराजा चक्रधर सिंह पर विशेष आवरण का किया विमोचन*

    मुख्यमंत्री साय और अन्य अतिथियों ने मंच से डाक विभाग द्वारा महाराजा चक्रधर सिंह पर जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। उन्होंने सुग्घर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना पर आधारित रायगढ़ नगर पालिक निगम के शुभंकर अप्पू राजा को भी लॉन्च  किया। मंच पर कथक प्रस्तुत करने वाली विख्यात कलाकार पद्मश्री डॉ. नलिनी, डॉ. कमलिनी अस्ताना एवं उनकी टीम को सम्मानित भी किया गया।

    *छत्तीसगढ़ की पहचान है कला और संस्कृति : उपमुख्यमंत्री अरुण साव*

    समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान प्रारंभ से ही कला और संस्कृति की रही है। महाराजा चक्रधर सिंह ने यहाँ की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। उन्होंने मंच से अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

    *कला और संस्कृति की नगरी है रायगढ़ : वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी*

    चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित हजारों की भीड़ को कला-प्रेमियों की पहचान बताते हुए स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ कला और संस्कृति की नगरी है। राजा चक्रधर सिंह ने कथक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक विरासतों को आगे बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। हम सभी रायगढ़ के विकास को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ और उससे होने वाली जॉब गारंटी का भी उल्लेख किया। साथ ही नालंदा परिसर की स्थापना के साथ आईआईटी, नीट, लॉ यूनिवर्सिटी सहित प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश हेतु अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। वित्त मंत्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ के विकास में अनेक प्रोजेक्ट संचालित होने की जानकारी दी।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के योगदान को समर्पित है। उन्होंने संगीत की खोती हुई विरासत को सहेजने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कार्य किया और संगीत के गौरव को पुनर्स्थापित किया। उन्होंने सभी कलाकारों का आभार भी जताया।

    इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, सीसीएफ प्रभात मिश्रा, कलेक्टर एवं एसपी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • CG : युवक से मारपीट और युवती से छेड़छाड़, नरहरपुर पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

    कांकेर । जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां गांव के युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आई युवती से छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरहरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

    घटना का विवरण
    मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी महिला मित्र को उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। जब उसकी महिला मित्र ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे भी अपमानित करने का प्रयास किया। यह पूरी घटना गांव में लोगों के सामने हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित युवक और युवती को सुरक्षित निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

    पुलिस की तत्परता
    सूचना मिलते ही नरहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    सामाजिक असर और माहौल
    इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना को बढ़ावा देती हैं। युवक पर हमला और युवती से छेड़छाड़ जैसे अपराध न केवल व्यक्तिगत स्तर पर पीड़ितों को चोट पहुंचाते हैं, बल्कि पूरे समाज में नकारात्मक संदेश देते हैं। नरहरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित युवक और युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

  • CG : तेज रफ्तार कार में ओवरटेक करते हुए बस को टक्कर मारी…

    रायपुर। स्कूल बस और कार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार कार में ओवरटेक करते हुए बस को टक्कर मारी है। इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। बस स्कूल के बच्चों को घर छोड़कर वापस आ रही थी। तभी ये हादसा हुआ। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

    जिसमें बताया कि वह एमएम स्कूल का ट्रांसपोर्ट इंचार्ज है। उसे ड्राइवर ओमकार साहू ने फोन पर बताया कि वह स्कूल बस से बच्चों को छोड़कर वापस स्कूल आ रहा था। तभी तेलीबांधा एक्सप्रेसवे पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट से बस का बंपर, इंडिकेटर और पैनल टूट गया। ड्राइवर के मुताबिक, एक्सीडेंट से उसकी भी जान खतरे में आ गई थी। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज किया है।

  • CG : विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास वर्धन में शिक्षकों महत्वपूर्ण भूमिका : विधायक अटामी…

    शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 शिक्षकों का हुआ सम्मान

    दंतेवाड़ा । आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, दंतेवाड़ा में शुक्रवार को रजत जयंती महोत्सव एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर में स्थानीय विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी द्वारा क्षेत्र के 23 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    शिक्षक दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक चैतराम अटामी ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज में गुरु स्वरूप होते हैं, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहता है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन वृत्त का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक का स्वरूप दीपक, भौंरा, पारस और चंदन की तरह होता है, जो अपने ज्ञान, परिश्रम और संस्कारों से विद्यार्थियों को निखारते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल युग में भी शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है और जितना उत्कृष्ट शिक्षक कार्य करेंगे, उतने ही बेहतर विद्यार्थी समाज को मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षक दिवस पर दंतेवाड़ा मुख्यालय में नया ऑडिटोरियम निर्माण किये जाने घोषणा की।

    शिक्षक दिवस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविन्द कुंजाम ने भी शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा नीति में बहुत सुधार आया है। अतः समस्त शिक्षकों परम दायित्व है कि वे नये शिक्षा नीति अनुरूप छात्रों को शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्जवल बनाये।

    इस क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अपने उद्बोधन ‘‘गुरू गोविंद दोउ खड़े, काके लागु पांय, बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताय,‘‘ का उल्लेख करते हुए कहा कि संत कबीर दास द्वारा गुरुजनों की महिमा को व्यक्त कर उनकी महानता को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा हमारे ग्रंथों में भी गुरु सर्वोच्च स्थान दिया गया है। माता-पिता के बाद गुरु ही एक बालक का प्राथमिक मार्गदर्शक होता है जो उसे अनुषासन,ईमानदारी, कर्तव्य पालन का महत्व बताने के साथ-साथ समाज में रहन-सहन का सलीखा सिखाते है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में जिले के 10वीं और 12वीं के उत्साह जनक परिणामों का संपूर्ण श्रेय शिक्षकों को जाता है। जिन्होंने अथक मेहनत एवं प्रयासों से छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन किया। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि इस नवीन टेक्नोलॉजी के दौर में शिक्षक नई तकनीक अपनाकर आगामी पीढ़ी की शिक्षा को नयी दिशा देवें। बच्चों के आधारभूत व्यक्तित्व विकास में शिक्षकों का योगदान सर्वाधिक होता है अतः प्राथमिक, माध्यमिक और हाई स्कूल स्तर तक हर छात्र का भविष्य संवारना शिक्षकों का प्राथमिक दायित्व है ताकि वह देश का जिम्मेदार नागरिक बन सके।

    इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वे स्वयं जिस मुकाम पर है उसका पूरा श्रेय मेरे माता-पिता के बाद शिक्षकों को जाता है। शिक्षा ही एक छात्र को भविष्य के सपने सजोने का अवसर देता है। उन्होंने जिले के विगत परीक्षा परिणामों को प्रकाश डालते हुए कहा कि चाहे 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम हो अथवा छूलो आसमान संस्थान के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा नीट, आईआईटी संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाना हो इन सबके पीछे शिक्षकों की जीजान से की गयी मेहनत ही है जिसके बदौलत छात्रों ने अपना भविष्य संवारा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश गावड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सहायक संचालक अहिल्या ठाकुर, डीएमसी हरेष गौतम सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

  • CG : 13 साल के लड़के ने ढाई साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

    कोरबा। 13 साल के लड़के ने ढाई साल के मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां ने मकान मालिक ने बेटे को रंगे हाथों पकड़ा है। घटना के बाद मकान मालिक ने परिवार को घर से निकाल दिया है। शुक्रवार को पुलिस बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिकए परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बच्ची की मां प्राइवेट अस्पताल बिलिंग का काम में काम करती है। जबकि पिता भी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को मासूम बच्चे को घर में अकेला पाकर मकान मालिक के बेटे ने मासूम से दरिंदगी की।

    पीड़िता की मां के अनुसारए बुधवार को वह अपने काम से वापस घर लौटी। जब वह कमरे में गईए तो मकान मालिक के बेटे को दरिंदगी को अंजाम देते देखा। मां ने फौरन उसे पकड़ लिया और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे से इसके पहले भी दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद मकान मालिक ने पीड़ित परिवार को धमकी देकर मकान खाली करने को कहा। ऐसे में परिवार को मजबूरन मकान छोड़ना पड़ा।

    इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। इधरए बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि मामला समिति में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सलाह दी जाती है कि बच्चों को अकेला न छोड़ें और अपनी निगरानी में रखें।

  • CG : नारायणपुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, रायपुर में रणनीतिक बैठक जारी…

    नारायणपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है। हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

    रायपुर में बड़ी बैठक
    इसी बीच राजधानी रायपुर के मेफ़ेयर होटल में नक्सल उन्मूलन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी चल रही है। बैठक में राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती और आने वाले महीनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक का मुख्य एजेंडा है – नक्सली गढ़ में दबाव बढ़ाना और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाना।

    बस्तर में जवानों का पराक्रम
    बैठक के दौरान ही बस्तर से आई इस मुठभेड़ की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और पूरे घटनाक्रम पर शीर्ष अफसर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

    कितनी हानि?
    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने नक्सली मारे गए हैं और पुलिस की ओर से कोई नुकसान हुआ है या नहीं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि जैसे ही मुठभेड़ समाप्त होगी, आधिकारिक आंकड़े और विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

  • CG : जिले के वेटलैंट की ग्राउंड ट्रूथिंग करने सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर करेंगे कार्य : कलेक्टर मिश्रा…

    बालोद । बालोद जिले में वेटलैंड संरक्षित करने की दृष्टि से सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, जिससे समय पर वेटलैंट की ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य पूर्ण हो सके। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित वेटलैंट की ग्राउंड ट्रूथिंग एवं बाउंड्री डिमार्केशन से संबंधित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं।

    बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण के निर्देशों के अनुरूप जिले के समस्त 2.25 हेक्टेयर के ऊपर के लगभग 592 वेटलैण्ड का ग्राउण्ड ट्रुथिंग कर आर्द्रभूमि नियम के तहत संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना है। इस कार्य के लिए राजस्व विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत विभाग, मछली पालन विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी समन्वय बनाकर कार्य को संपादित करेंगे। इसके लिए तहसीलवार समयसारणी बनाकर कार्य किया जाएगा, जिससे समयबद्ध तरीके से यह कार्य पूर्ण हो सकेगा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार मौजूद थे।

  • CG : रेप केस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाली युवती को किया गिरफ्तार

    बलौदाबाजार। सेक्स रैकेट और रेप केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाली युवती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपिया ने भयादोहन कर लाखों रूपये की वसूली की थी। युवती का नाम अनुरिताा बंजारे 23 वर्ष है। आरोपिया ने कबूल किया है कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को सेक्स रैकेट, दुष्कर्म में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग करती थी। बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 261/2024 धारा 384,389,212,201,34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर जाँच में लिया गया।

    जानकारी के मुताबिक, अनुरिता बंजारे द्वारा 15 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक कई पीड़ितों को सेक्स स्कैंडल में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था। आरोपिया युवती ने एक पीड़ित को ऐसे ही भयादोहन कर 2,75,000 की रकम वसूली की थी। पीड़ित की शिकायत पर 384, 389, 212, 201, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

    एसपी भावना गुप्ता ने भी मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपिया को पकड़ने के निर्देश दिये। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्रवाई करते हुए आरोपिया अनुरिचा बंजारे को पकड़ा है। पूछताछ करने पर आरोपिया ने कबूल किया कि पूर्व में गिरफ्तार लोगों के साथ मिलकर उसने कई लोगों का भयादोहन किया था। मामले में 4 सितंबर को आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत किया गया।

  • CG : शिक्षक दिवस पर गुरूकुल में शिक्षकों का सम्मान…

    कवर्धा । गुरूकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में महान दार्शनिक, कुशल प्रशासक, शिक्षाविद, भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस पावन अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारी शाला के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र उपस्थित थे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती व डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ हुआ। शाला के छात्रों ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रस्तुत किये, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। छात्रों ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से संबंधित जानकारी भी प्रदान की।

    शाला के प्राचार्य ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की महानता, विद्वता, व उनके प्रेरणादायक प्रसंगो की सारगर्भित जानकारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। सभी छात्रों को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

    संस्था के निदेशक ने सभी शिक्षकों से शिक्षक दिवस पर शाला के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने की कामना की। शाला में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजन हेतु खेल का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शाला की छात्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण प्राचार्य सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र-गान के साथ हुआ।

  • CG : शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेका…

    राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए 64 शिक्षक

    रायपुर । राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने शिक्षक दिवस पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में आयोजित समारोह में वर्ष 2024 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया।

    समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2025 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की भी घोषणा की।

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल ने सर्वप्रथम भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, महान दार्शानिक और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है। बेहतर शिक्षक एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में महती भूमिका निभाते हैं।

  • CG : बेमेतरा जिला के स्काउट प्रदीप साहू को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार…

    बेमेतरा । 31 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम मे राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। बेमेतरा जिला से स्काउट प्रदीप साहू (शा.उ.मा.वि. बैजलपुर) को राष्ट्रपति पुरस्कार (प्रेजिडेंट अवार्ड) प्राप्त हुआ। भारत स्काउटस एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति पुरस्कार का वितरण किया। पुरस्कार के प्रमाण पत्र महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं।

    भारत भारत मंडपम में आयोजित समारोह में भारत स्काउटस एवं गाइडस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अनिल जैन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉक्टर के के खंडेलवाल सहित अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही।

    प्रदीप साहू को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर जिला मुख्य आयुक्त प्रनीष रजक, जिला शिक्षा अधिकारी गैदराम चतुर्वेदी, जिला सचिव अमित क्षरीय, जिला संयुक्त सचिव उर्मिला दिवाकर, जिला संगठन आयुक्त फनेन्द्र कुमार लोधी जिला, प्रशिक्षण आयुक्त महेश कुमार साहू के साथ जिला के स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

  • CG : जुपीटर से शराब परिवहन करते 2 युवक गिरफ्तार…

    रायपुर। जुपीटर से शराब परिवहन कर रहे दो युवक गिरफ्तार किए गए है, मुखबीर द्वारा थाना आकर बताया कि बरबंधवा तालाब केसला के पार मे दो लोगो को अवैध रूप से शराब अधिक मात्रा में जुपीटर वाहन स्कूटी मे ले जाने की सूचना पर चलो चलकर कार्यवाही करना है बताने पर तस्दीक हेतू थाना प्रभारी खरोरा के निर्देशन में पुलिस पार्टी उक्त स्थान पर पहुंचे जहां आरोपी- 01.अजय धीवर पिता शीतल धीवर उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं. 10 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.), 02. धनेन्द्र भोई पिता श्रवण भोई उम्र 18 साल साकिन वार्ड नं. 10 खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर (छ.ग.)से जप्ती मशरूका 01.एक सफेद पीला कलर का खजाना गुटखा के थैला में 115 पौवा देशी शोले मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एम.एल. भरी हुई शील बंद शीशी मे पीला कलर का लेबल चिपका है जिसमे शोले मसाला देशी मदिरा लिखा फुटकर विक्रय मूल्य 100/- रू. है जुमला मात्रा 20.700 बल्क लीटर जुमला कीमती 11500/- रू.। 02. एक नीला कलर के जुपीटर स्कुटी क्रमांक CG-04-QG-6255 के डिक्की में 64 पौवा देशी शोले मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एम. एल. भरी हुई शील बंद शीशी मे पीला कलर का लेबल चिपका है जिसमे शोले मसाला देशी मदिरा लिखा फुटकर विक्रय मूल्य 100/- रू. है जुमला मात्रा 11.520 बल्क लीटर जुमला कीमती 6,400/-रू. कुल जुमला शराब 32.220 बल्क लीटर कुल किमती 17,900/- रू स्कूटी कीमत 50,000/- रू. कुल किमती 67,900 रू. के कब्जे से बरामद कर गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार किया।


    आरोपी अजय धीवर एवं धनेन्द्र भोई को उक्त शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में तथा जुपीटर स्कुटी क्रमांक CG 04 QG 6255 के वाहन ओनर के संबंध वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया दोनो ने किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिये। आरोपीगण अजय धीवर एवं धनेन्द्र भोई का मेमोरेण्डम गवाहो के समक्ष लिया गया जो उपरोक्त शराब लुटू उर्फ राजू यादव निवासी वार्ड नं. 08 खरोरा के लिये ले जाना एवं उसी का होना बताये।जिनके कब्जे से उक्त शराब एवं जुपिटर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा-34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर मौके पर से विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी लुटु उर्फ राजू यादव का पता तलाश जारी है।

  • CG : औद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी…

    महासमुंद । औद्योगिक कारखानों के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा प्लोटेक्स सोलर प्राइवेट लिमिटेड बिरकोनी पहुंचकर जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान शशिकांत सिंह प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, राम कुमार ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान विभाग उपस्थित रहे।

    परिवहन विभाग द्वारा जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा जांच किया गया, जिसमें कारखाना में किसी प्रकार की कमियां नही पाई गई। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में उक्त संस्थान में उपयोग किए जा रहे गैर स्वचालित तौल उपकरणों के सत्यापन के संबंध में नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जांच/निरीक्षण किया गया। ओवर टाईम के संबंध में प्रबंधन द्वारा जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र प्रेषित किया जाएगा। 03 ठेकेदार कार्यरत पाया गया, जिनके द्वारा संविदा श्रमिक अधिनियम, 1970 अंतर्गत लाइसेंस नहीं लिया गया है। तत्संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

    इसी तरह मेसर्स सेवियो बायो ऑर्गेनिक एंड फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड बिरकोनी का निरीक्षण किया गया। जिसमें श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जांच / निरीक्षण किया गया। ओवर टाईम के संबंध में प्रबंधन द्वारा जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। प्रबंधन