lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : युवती के साथ किया दुष्कर्म…

    जशपुर, 18 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वो नारायणपुर क्षेत्र में रहती है और रक्षा बंधन दिन अपनी बुआ के साथ चौकी दोकड़ा निवासी रिश्तेदार के घर गई थी।

    9 अगस्त को प्रार्थिया सोई हुई थीए इसी बीच घर में रहने वाला शिवा चौहान आया और तुमसे प्यार करता हूंए कहते हुये जबरन दुष्कर्म करने लगा। आरोपी ने दो दिनों तक पीड़िता को अपने घर बंधक बनाकर रखा। तीसरे दिन पीड़िता ने किसी तरह से अपने परिजनों को फोन किया और घटना की जानकारी दी।

  • CG : कुलसचिव की तालाब में डूबने से मौत

    दुर्ग। भिलाई स्थित स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्विद्यालय के उप.कुलसचिव की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उप रजिस्ट्रार भास्कर चन्द्राकर तालाब में कमल का फूल तोड़ने उतरे थे। यह घटना ग्राम पतोरा की है। प्रोफेसर चंद्राकर के पार्थिव शरीर को दुर्ग से पीएम के बाद उनके निवास पचपेड़ी नाका नवजीवन कॉलोनी रायपुर ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज ही दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

    दरअसल 4 सितंबर को शाम 5 बजे कार्यालयीन समय के बाद प्रोफेसर भास्कर चंद्राकर मुख्य वित्त अधिकारी ;सीएफओद्ध के साथ अपने उतई स्थित प्लाट देखकर वापस रायपुर जा रहे थे। तभी ग्राम पतोरा ;उतईद्ध से गुजरते समय कमल फूल तोड़ने के लिए वहां के तालाब में उतरे थेए लेकिन कमल के जड़ो और दलदल की वजह से वे बाहर नहीं आ सकेए फिर सहकर्मी ने गांव वालों की सहायता से उन्हें तुरंत तालाब से निकालकर सीपीआर दिया और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बीएसपी के सेक्टर 9 होस्पिटल रेफर किया गयाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • CG : शिक्षक दिवस पर कलेक्टर विलास भोसकर ने दी शुभकामनाएं…

    अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह दिन हमें उन शिक्षकों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, धैर्य और समर्पण से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि समाज को भी सही दिशा दी।

    उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता है कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि समाज के निर्माता होते हैं। एक शिक्षक का प्रभाव किसी एक कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह पीढ़ियों को आकार देता है। उनके मार्गदर्शन से ही हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बनते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

    कलेक्टर भोसकर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सभी अपने जीवन में आए शिक्षकों को याद करें और उनका सम्मान करें। अपने बच्चों को भी शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विशेष आग्रह किया कि अभिभावक अपने बच्चों के विद्यालय जाकर शिक्षकों को सम्मानित करें, चाहे वह एक धन्यवाद पत्र हो, एक पुष्प हो या आत्मीय संवाद।

    उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास न केवल शिक्षकों को सम्मान देगा बल्कि समाज में शिक्षा और शिक्षक के प्रति सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। कलेक्टर ने कहा कि हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने शिक्षकों को वह स्थान देंगे, जिसके वे सच्चे अधिकारी हैं। यही हमारी संस्कृति की पहचान है और हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी।

  • CG : नगरपालिका के आठ कॉम्प्लेक्स की हुई नीलामी…

    कोण्डागांव । शासन के निर्देशानुसार निकाय को अपनी आय बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कोंडागांव में परिषद मद से मटन मार्केट में आठ कॉम्प्लेक्स बनाया गया है, जिसकी नीलामी गुरूवार को नगर पालिका में रखी गयी। नीलामी में 36 बोलीदारों ने भाग लिया और आठ दुकान की नीलामी की गई। जिसमें नगर पालिका को 50 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई।

    इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, पार्षद संतोष पात्र, हर्ष ढिल्लन, सुषमा, सोनमणि, ललित देवांगन, सोनसिंह तथा सीएमओ दिनेश डे एवं अधिकारी कर्मचारी सहित नगरवासी भी उपस्थित रहे।

  • CG : मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदनवार ने कमार बस्ती में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं…

    महासमुंद । प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार आज ग्राम पंचायत भीमखोज के आश्रित ग्राम जोरातराई (कमार बस्ती) तथा खल्लारी पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, बिहान, प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की जानकारी ली और स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर सीधी चर्चा की।

    चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ, समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांंने यहां बन रहे बहुउद्देशीय केन्द्र का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस केन्द्र में कमार परिवारों के लिए एक ही छत के नीचे स्कूल, आंगनवाड़ी, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी। इस अवसर पर जनपद सीईओ मंडावी, एवं ग्रामीण कमार परिवार मौजूद थे।

    नंदनवार ने कहा कि शासन की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुँचें, यही प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी एवं मैदानी अमला योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता और पारदर्शिता बरतें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

    खल्लारी में उन्होंने आवास योजना एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। नंदनवार ने ग्रामों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूहों से भी चर्चा की और उनके आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका संवर्धन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उत्पादों की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • CG : कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमण…

    बीजापुर । कृषि विज्ञान केन्द्र, बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा जिले के किसानों के खेतों में भ्रमण किया गया। इस दौरान खेत में धान की फसल पर पत्ती मोड़क कीट (चितरी कीट) एवं केस वार्म कीट प्रकोप अधिकतर खेतों में देखा गया है। पत्ती मोड़क कीट (चितरी कीट) इल्ली अवस्था में फसल को नुकसान पहुंचाती है। पूर्ण विकसित इल्ली हरे रंग व 20-25 मि.मी. लम्बी होती है। यह कीट पत्तियों के दोनों किनारों को आपस में जोड़कर पत्तियों का हरा पदार्थ खुरजकर खा जाती हैं जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां बन जाती है।

    केस वार्म कीट को बंकी कीट भी कहा जाता है इस कीट की इल्ली अवस्था फसल को नुकसान पहुंचाती है, पूर्ण विकसित इल्ली हरे रंग की व 15 से 20 मि.मी. लम्बी होती है। यह कीट पत्तियों को उपर से काटकर उसका खोल जैसा बना लेती है व इसके अन्दर रहते हुए पत्तियों पर चढ़कर हरा पदार्थ खुरजकर खाती है, जिससे पत्तियां उपर से कटी हुई व सफेद धारी युक्त दिखाई देती है। किसानों को पत्ती मोड़क एवं केस वार्म कीट के प्रबंधन के संबंध में जानकारी किसानों को दिया गया, इसे नष्ट करने हेतु इण्डोक्साकार्ब 15.80 प्रतिशत ई.सी. 200 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या कार्टाप इाइड्रोक्लोराईड 50 डब्ल्यू. पी 1 किलो प्रति हेक्टेयर एवं केस वार्म नियंत्रण के लिए फेन्थोएट 50 प्रतिशत ई.सी. 500 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या क्वाॅनालफाॅस 25 प्रतिशत को 2 मिली लीटर प्रति लीटर में छिड़काव के लिए निर्देश दिया गया। इसके साथ ही धान में नत्रजन पोषक तत्व की कमी के प्रबंधन के लिए नैनो यूरिया के प्रयोग 2-4 मिलीलीटर प्रति लीटर में छिड़काव एवं खरपतवार से होने वाली नुकसान और खरपतवार के प्रबंधन के बारे में जानकारी किसानों को दी गई।

    इसी प्रकार धान के आलावा भिन्डी, केला, और बरबट्टी फसलों के खेतों में भी भ्रमण किया गया। सब्जियों के फसल में लगाने वाले कीट एवं बीमारियों के संबंध एवं प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दिया गया। इसके साथ ही रबी मौसम में बोये जाने वाले फसलों बीज उपचार के लाभ के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान किया गया। सब्जी वर्गी फसलों में उचित जल निकास प्रबंधन के बारे में बताया गया।

  • CG : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिजन को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

    बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित के परिजनों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

    जिसके अर्न्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतिका मनीषा उज्जी के निकटतम वारिस उनकी माता बत्ती उज्जी निवासी ग्राम अहकेली तहसील भैरमगढ़, मृतिका सरमीला उज्जी के निकटतम वारिस उनकी माता राजो उज्जी निवासी ग्राम बेलनार तहसील भैरमगढ़ को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है।

  • CG : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभाला…

    अम्बिकापुर । पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित कार्यालय मे विधिवत पूजा अर्चना कर कामकाज की शुरूआत की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, प्रबोध मिंज, उद्धेश्वरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा एवं पवन साय और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

    संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के मार्गदर्शन में राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में काफी तेजी से कार्य करना है। राज्य में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में काफी संभावनाऐं है। पर्यटन क्षेत्रों के विकसित होंने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की मदद से राज्य में सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है, इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य में नई सड़कों की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय भू-तल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी के प्रति आभार जताया।

    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग सुब्रत साहू, संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के जनरल मैनेजर वेदव्रत सिरमौर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : गर्म पानी गिरने से युवक की मौत

    अंबिकापुर। गर्म पानी से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हुए बैकुण्ठपुर के ग्राम तोलगा निवासी ठेकेदार रघुवंशी पिता बिरा राम 47 वर्ष ने मेडिकल कालेज चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने बताया कि रघुवंशी चरचा कालरी में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। दो सितंबर को तड़के रघुवंशी सिगड़ी में रखा गर्म पानी नहाने के लिए उतार रहा था तभी उसे चक्कर आ गया और गर्म पानी उसके ऊपर गिर गयाए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

  • CG : अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : कलेक्टर महोबे…

    जांजगीर-चांपा । जिले में जनजातीय समाज के विकास और सशक्तिकरण हेतु जिला प्रशासन एवं आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के डीपीआरसी भवन में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 03 से 05 सितम्बर 2025 तक का किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्र में विकास एवं परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना है।

    कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शासन-प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और इन अभियानों के माध्यम से आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ सेवा, समर्पण, संकल्प के साथ प्रत्येक कार्य किया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई थी। यह आदिवासी समुदाय के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कलेक्टर ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी है कि इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने उपरांत ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मयोगी, सहयोगी के रूप में हमे लोगो को तैयार करना है।

    सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अक्षय कुमार कवंर ने बताया कि जिले में आदि कर्मयोगी अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के 21 ग्रामों को शामिल किया गया है। जिनमें बलौदा विकासखंड के कुदरी, करमा, खारी, छीतापाली, केराकछार, कण्ड्रा, देवरी, सत्तीगुड़ी, नवागांव, रैनपुर, नवागढ़ विकासखंड के गाड़ापाली, करमंदी, अकलतरा विकासखंड के कटघरी, परसाही (नाला), महमदपुर, बाना, सराईपाली, बम्हनीडीह विकासखंड के पोड़ीकला, नवागांव, पूछेली एवं खपरीडीह है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • CG : राजस्व के छोटे-छोटे प्रकरणों का तुरंत निराकरण करें न होने दे लंबित : कलेक्टर…

    जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बम्हनीडीह के तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित में चल रहे कृषक पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व के छोटे-छोटे प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, सीमांकन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

    कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण की पेशी की तिथि अनावश्यक रूप से न बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण प्राथमिकता में किया जाए और इसके लिए प्रत्येक 15 दिवस के भीतर कैम्प कोर्ट लगाकर मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें। साथ ही त्रुटि सुधार संबंधी सभी प्रकरणों का निराकरण त्रुटि सुधार मॉड्यूल के माध्यम से मौके पर ही किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में आने वाले आवेदकों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना।

    कलेक्टर महोबे ने जनपद पंचायत बम्हनीडीह कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भवन की स्वच्छता पर जोर देते हुए साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम अधिकारी को मनरेगा कार्यों का अवलोकन करने एवं स्वीकृत कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित बम्हनीडीह में चल रहे कृषक पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए एग्रीस्टैक पोर्टल पर किये जा रहे पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराकर फॉर्मर आईडी बनवाने वाले किसानों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी, फसल ऋण जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने एग्रीस्टैक में कृषकों शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए खाद की जानकारी ली। किसानों ने खाद की कमी को बताया तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद उपलब्ध कराने एवं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पवन कोसमा, जनपद पंचायत सीईओ प्रज्ञा यादव सहित तहसीलदार, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर ने जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सचिवों की ली बैठक :

    जनपद पंचायत बम्हनीडीह के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने सचिवों से बैठक मे कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता और जिम्मेदारी से किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी, विद्यालय, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से मरम्मत संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होने चाहिए और इसकी जांच आरईएस एवं मनरेगा तकनीकी अमले के द्वारा सतत रूप से किया जाए। कलेक्टर ने वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास सफल हों। साथ ही उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन (किसान पंजीयन) पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि किसी पात्र किसान का पंजीयन छूट न पाए। उन्होंने यह भी कहा कि राशन कार्ड वितरण में पात्र और अपात्र का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

  • CG : स्वास्थ्य विभाग मांदर में कर रहा लोगों का स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण…

    बाढ़ में बह गए आयुष्मान कार्ड के स्थान पर दिया जा रहा नया आयुष्मान कार्ड

    जगदलपुर । पिछले सप्ताह मांदर में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, जिससे कई घर जमींदोज हो गए और लोगों को काफी नुकसान हुआ। इस आपदा में कई ग्रामीणों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, जिनमें उनके आयुष्मान कार्ड भी शामिल थे, पानी में बह गए।

    बाढ़ के तुरंत बाद प्रशासन ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके साथ ही, लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा रही हैं ताकि कोई भी बीमारी न फैले।

    इसी बीच, प्रशासन ने उन ग्रामीणों की मदद के लिए एक खास पहल शुरू की है जिनके आयुष्मान कार्ड बाढ़ में खो गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर ही नए आयुष्मान कार्ड जारी कर रही हैं। इससे ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा। यह सुविधा सुनिश्चित करती है कि बाढ़ से प्रभावित लोग भी बिना किसी रुकावट के चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें।

    इस पहल से स्थानीय लोगों में काफी राहत है, क्योंकि आयुष्मान कार्ड उन्हें मुफ्त या कम लागत पर इलाज की सुविधा प्रदान करता है। सरकार का यह कदम आपदा के समय लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

  • Rajnandgaon : आत्मानंद अंग्रेजी.हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संघ का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह

    खैरागढ़, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी.हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संघ का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर हुई।

    इस अवसर पर लगभग 120 प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गयाए जिनमें कक्षा प्रतिनिधिए शाला नायक.नायिका एवं विभिन्न क्लब.प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत रहीं। उन्होंने छात्र संघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। उन्होंने छात्राओं से विद्यालय में अनुशासनए स्वच्छताए सुरक्षा और शैक्षणिक.सांस्कृतिक विकास में सहयोग करने की अपील की।

    समाज के जिम्मेदार सदस्य बनेंरू एबीईओ केएल अमेला ने कहा कि वे एक अच्छे नागरिक और समाज के जिम्मेदार सदस्य बनें। प्राचार्य डॉण् कमलेश्वर सिंह ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मिसाल है और इससे छात्राओं को कुशल नेतृत्व के गुण सीखने का अवसर मिलेगा। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का बैज लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। संचालन अखिलेश श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता कुणाल टंडन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

  • CG : कोंडागांव से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना…

    राम लला दर्शन योजना से जिले के 51 श्रद्धालु हुए लाभान्वित

    कोंडागांव । राम लला दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या धाम के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के इस दल को कोंडागांव नगर के अंबेडकर चौक से रात्रि 9:30 बजे हरी झंडी दिखाकर बस्तर प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने रवाना किया।

    इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। श्रद्धालुओं का यह जत्था बस द्वारा राजनांदगांव तक की यात्रा करेगा, इसके पश्चात ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगा। जत्थे में शामिल श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर अत्यंत उत्साहित और भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

  • CG : कलेक्टर ने माकड़ी क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण…

    कोण्डागांव । कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज माकड़ी विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।

    कलेक्टर ने ग्राम पंचायत अमरावती में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही स्व सहायता समूह की दीदी सोनादाई नाग से उनके कार्यों और ग्रामीणों को उपलब्ध करा रही बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि वे पांच गांवों में एक एक दिन में विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित वित्तीय लेन देन का कार्य करती हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी राशि निकालने में बहुत सहूलियत मिल रही है। इस दौरान कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और लखपति दीदियों से चर्चा करते हुए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी आय में और बढ़ोत्तरी हेतु निरन्तर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने शासन की स्पॉन्सरशिप छात्रवृति योजना से जरूरतमंद बच्चे को लाभ दिलाने और सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने ग्राम पंचायत में संचालित पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया और कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुए।

    शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा बच्चों को अच्छे से दी जाएगी तभी वे आगे की पढ़ाई बेहतर ढंग से कर पाएंगे। ग्राम अमरावती में जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना के कार्यों का जायजा लिया और शेष कार्याेें को गुणवत्ता के साथ पूरो करते हुए गांव के सभी घरों में सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया। उन्होंने अमरावती और बीजापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि बच्चों को साफ सफाई की आदतें और अनुशासन सिखाएं।

    कलेक्टर ने अमरावती के बालक आश्रम छात्रावास का भी निरीक्षण किया और आवासीय भवन में सीपेज को ठीक कराने और नये चादर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुकानों में खाद्य सामग्रियों के भंडारण में साफसफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सहकारी समिति में एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन के प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की।

    कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के क्रम में ग्राम अनंतपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टरवार प्रसव के संख्या एवं हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे का भी जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अजय उरांव, सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डीईओ भारती प्रधान, सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • राजनांदगांव : 20 साल के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला आरोपी फरार…

    राजनांदगांव बजरंगपुर नवागांव के बीड़ी आवास कालोनी में 20 साल के युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना गुरुवार दोपहर की है। गंभीर रुप से घायल युवक को रायपुर ​रेफर किया गया है।

    चिखली पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है। चिखली प्रभारी ने बताया कि बीड़ी आवास कालोनी इलाके में कुछ युवकों का विवाद हो गया। मारपीट के दौरान ही आदित्य मेश्राम नामक युवक पर चाकू से वार किया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई है। इधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैंए जिसकी पतासाजी में टीम लगी गई है। आरोपियों के पकड़े जाने पर विवाद की वजह स्पष्ट होगी।

  • CG : रायपुर जिले में कृषक कर रहे ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव…

    रायपुर । रायपुर जिले के किसान अब आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन और स्प्रेयर मशीन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा “प्रोजेक्ट नैनो” अंतर्गत इस पहल को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। इससे खेती की लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

    रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा, आरंग, अभनपुर और तिल्दा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन से नैनो उर्वरकों का छिड़काव कराया जा रहा है तथा कृषकों को इनके लाभों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही ट्रैक्टर स्प्रेयर से भी नैनो उर्वरकों का उपयोग कराया जा रहा है।

    रायपुर जिले में अब तक लगभग 155 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रेयर मशीन तथा 102 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरकों का छिड़काव किया जा चुका है। किसानों का रुझान लगातार नैनो उर्वरकों की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि इनके उपयोग से पौधों की जड़ें अधिक सशक्त और विकसित हो रही हैं। परंपरागत रासायनिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों न केवल फसल उत्पादकता के लिए बेहतर है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता भी संरक्षित होती है।

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ते हुए उनकी खेती को अधिक लाभकारी, पर्यावरण हितैषी और टिकाऊ बनाना है।

  • राजनांदगांव : हार्डवेयर दुकान में 60 हजार की चोरी…

    राजनांदगांव, शहर में चोरी की घटनाओं में फिर इजाफा हो रहा है। त्योहारी सीजन में जहां पुलिस अलर्ट मोड में है वहीं इस दौरान चोरी ने पुलिस की चुनौती और बढ़ा दी है। बुधवार.गुरुवार दरमियानी में भगत ​िंसंह चौक के हार्डवेयर दुकान में 60 हजार की चोरी कर ली गई। चौक में मौजूद नंदलाल हार्डवेयर दुकान का शटर उखाड़कर आरोपियों ने करीब 60 हजार की चोरी की है। इसमें कैश और सामान शामिल हैं।

    आरोपियों की पतासाजी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इधर इसी रात नेहरु नगर में तीन मकानों का ताला भी टूटा है। पुलिस ने बताया कि सभी सूने मकान थेए हालाकि इनसे चोरी गए सामानों की ​पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। बता दें कि नेहरु नगर में बीते माह भी करीब तीन मकानों का ताला टूटा था। जिसके आरोपी अब भी पकड़ से बाहर है। वहीं महावीर चौक में बुजुर्ग से हुए 65 हजार की उठाईगिरी और हमाल पारा के साड़ी दुकान से हुई 3 लाख की चोरी का मामला भी नहीं सुलझ पाया है।

  • CG : कमिश्नर ने बकावण्ड ब्लॉक के अतिवृष्टि प्रभावित गांव सिदावण्ड का लिया जायजा…

    जगदलपुर । कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बुधवार को बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत अतिवृष्टि प्रभावित सिदावण्ड डूरकाडोंगरी पारा का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से भेंटकर उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्ण मकान क्षति वाले 03 परिवारों तथा आंशिक मकान क्षति से सम्बंधित 06 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई मुआवजा राशि के बारे में पूछा। साथ ही इन प्रभावित परिवारों को राशन, कम्बल-चादर, कपड़े इत्यादि जरूरी सामग्री शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं आवास निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द बांस-बल्ली प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    कमिश्नर ने गांव में फसल क्षति, पशुधन हानि का भी सर्वेक्षण करने कहा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पेयजल स्रोतों के पानी की जांच कर पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन करने सहित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं पशुधन विभाग के द्वारा गांव के पालतू पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण करवाने कहा। उन्होंने उचित मूल्य दुकान से प्रभावित परिवारों को एक महीने का खाद्यान्न एवं अन्य जरूरी सामग्री प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क एवं विद्युत लाईन के बारे में भी पूछा तथा गांव की गली सड़क का मरम्मत करने सहित तालाब के समीप स्थित नाले से पानी की समुचित निकासी के लिए सीमेंट कांक्रीट नाली निर्माण किए जाने के निर्देश दिए।

    कमिश्नर ने लखमू को नया आवास को अच्छा बनाने दी समझाईश :

    कमिश्नर डोमन सिंह ने गांव के अतिवृष्टि प्रभावित बुजुर्ग लखमू मौर्य से आत्मीयता के साथ चर्चा करते हुए खेती-किसानी एवं फसल की स्थिति के बारे में पूछा और उसके नाम से स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को अच्छा बनाने की समझाइश देते हुए कहा कि अब पुराने क्षतिग्रस्त मकान का भी मुआवजा दी गयी है। जिससे अपने मकान को बढ़िया और सुंदर बनवाएं। इस समझाईश को सुनकर लखमू ने मदद देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • राजनांदगांव : योगासन में प्रतियोगिता का हुआ चयन…

    अंबागढ़ चौकी| दुर्ग क्षेत्रीय शालेय खेल योगासन चयन प्रतियोगिता 20 व 30 अगस्त को तुला राम आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में हुई।

    इसमें जिले के माहुद मचान्दुर की अपर्णा, बुद्धरत्ना, प्रेरणा रामटेके, लीना बाम्बेसर, जिज्ञासा, हिमेश सुखदेवे,आरुष मेश्राम, कुनाल रावटे, आदित्य बोरकर, रितिक रामटेके, विवेक गजभिये, परसाटोला की वंदना, नोमीन सेवता, वैशाली, चांदनी, चांदनी चन्द्रवंशी, आमाटोला की डिम्पल चन्द्रवंशी, भावेश कुमार ने अशोक कुमार साहू प्रधान पाठक, रितुरेखी (पीटीआई), पुष्पलता कुंजाम पीटीआई तथा बीआर यादव ने हिस्सा लिया। जिसमें अपर्णा रामटेके, बुद्धरत्ना रामटेके, प्रेरणा रामटेके, वंदना चन्द्रवंशी, आरुष मेश्राम, कुनाल रावटे, हिमेश सुखदेवे, आदित्य बोरकर, रितिक रामटेके, विवेक गजभिये, भावेश कुमार का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।