
Rajnandgaon: भाजपा दक्षिण मंडल ने “12 साल बेमिसाल” पर किया पौधारोपण, “एक पेड़ मां के नाम” का दिया संदेश
राजनांदगांव। केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा गुजराती स्कूल मैदान में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसी उपलब्धि को लेकर भाजपा द्वारा “12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सचिन सिंह बघेल, सौरभ कोठारी, तरूण लहरवानी, रोहित चंद्राकर, अमर लालवानी, प्रशांत गोलू गुप्ता, मोनू बहादुर सिंह, आकाश चोपड़ा, बलवंत साव, चिंटू सोनकर, किसुन यदु, देवशरण सेन, सुरेश साहू, अरूण साहू, प्रखर श्रीवास्तव, गीतेश गुप्ता, रवि साहू, हिमांशु सोनवानी, मधु बैद, हेतल भोजानी, सतीश साहू, शेखर यादव, मोहन सिन्हा, राजेश यादव, हकीम झान और रघुवीर वाधवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।



