छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 3 कर्मचारियों ने कंपनी को 10 लाख का लगाया चूना…

रायपुर । उरकुरा स्थित कंपनी कर्मियों ने 10 लाख से अधिक का सामान बेच खाया। पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार खमतराई के जांजगीर निवासी अशोक कुमार मनु 40 की उरकुरा बिजली आफिस के पास कंपनी आफिस गोदाम है। जहां रमन श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता,सुबोध कुमार कार्यरत हैं। इन्होंने 4 जुलाई 25 से 20 मार्च 26 के बीच अलग अलग दिन कुल 10,40665 का सामान बेच दिया।स्टाक मिलान में इसका खुलासा होने पर अशोक ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस धारा 316-4, 318-4,3-5 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर डेढ़ माह बाद भी एक ट्रांसपोर्ट से भेजे गए तीन लैपटॉप धमतरी नहीं पहुंचे। गंज पुलिस के अनुसार श्रीराम नगर खमतराई निवासी अविनाश माखीजा 45 ने 1 म‌ई को तीन लैपटॉप धमतरी भेजने प्रभात टाकीज़ के पास स्थित मेहताब सिंह के गैरेज में बुक किया था। जो कल तक भी 77 किमी दूर धमतरी नहीं पहुंचे। अविनाश के पूछताछ में महताब सिंह जांच की बात कहता रहा। डेढ़ माह बाद भी नहीं मिलने पर अविनाश ने कल रिपोर्ट दर्ज कराया। गायब लैपटॉप की कीमत 197785 रूपए बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें