
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : प्रधानमंत्री आवास योजना का 20186 घरों को मिला लाभ…
राजनांदगांव, प्रधानमंत्री आवास योजना अनगिनत आकांक्षाओं के पूरा होने की दास्तां है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला रही है। पक्का घर बनने से आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग को समान और सुरक्षा मिल रही है।
अपना आशियाना बन जाने से जनमानस को राहत मिली है। एक ओर जहां उनको कच्चे मकान के कारण होने वाली दिक्कत से मुक्ति मिली है वहीं उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्त्रिस्यान्वयन हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में वर्ष 2016.17 से 2022.23 तक 27442 आवास स्वीकृत था जिसके विरूद्ध 27122 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। पिछले 5 वर्षों में पूर्णता का प्रतिशत 98.83 प्रतिशत है।






