DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 811 करोड़ के विकास कार्य

राजस्व वसूली में 103 प्रतिशत लक्ष्य हासिल 
अवैध खनन पर सतत कार्रवाई

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले ने विकास और खनिज राजस्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफ) के प्रभावी उपयोग और राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले के सभी सातों विकासखण्डों कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है।


कांकेर जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 की स्थिति में 811 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 05 हजार 89 कार्यों को स्वीकृति दी गई है, इनमें से अब तक 622 करोड़ 69 लाख रुपये विकास कार्यों में व्यय हो चुके हैं जो पूर्ण राशि का 76.7 प्रतिशत है। स्वीकृत कार्यों में अब तक 03 हजार 793 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 161 करोड़ 17 लाख रुपये और भौतिक आधारभूत संरचना निर्माण में 249 करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। खनन प्रभावित विकासखण्ड अंतागढ़, कोयलीबेड़ा और दुर्गूकोंदल में स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी गई।


राजस्व वसूली में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि
वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनिज राजस्व का लक्ष्य 453 करोड़ 88 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित था, जिसके विरूद्ध 471 करोड़ 30 लाख रुपये की वसूली की गई जो लक्ष्य का 103.80 प्रतिशत है। इससे पहले वर्ष 2024-25 में भी 250 करोड़ 20 लाख रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध     330 करोड़ 54 लाख रुपए वसूले गए थे, जो लक्ष्य का 132.11 प्रतिशत था। जिले में डीएमएफ अंशदान भी पिछले 10 वर्षों में 01 करोड़ 44 लाख रुपये से बढ़कर 150 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जा रही है। वर्ष 2025-26 में कुल 135 प्रकरण दर्ज कर  55 लाख 29 हजार 508 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। इनमें अवैध परिवहन के 117 मामलों में  38 लाख रुपए, अवैध भंडारण के 13 मामलों में 09 लाख 81 हजार रुपए और अवैध खनन के 05 मामलों से07 लाख 45 हजार रुपए की वसूली की गई।


कलेक्टर क्षीरसागर ने बताया कि खनिज संसाधनों से प्राप्त हर राशि को खनन प्रभावित परिवारों के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि के माध्यम से स्कूल, अस्पताल, सड़क और नल-जल योजना के 3793 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। राजस्व में वृद्धि से डीएमएफ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button