
CG : सिवनी तालाब के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार …
रायपुर। नशे के खिलाफ कार्यवाही हुई है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति सिवनी तालाब के पास अवैध गांजा लेकर बिक्री करने हेतु खड़ा हैं कि सूचना पर सउनि राजेन्द्र धनगर व हमराह स्टाफ को मौके पर रवाना किया गया , जो घेराबंदी कर संदेही से पुछताछ किये एवं विधिवत तलासी किये कि आरेापी तरूण रात्रे पिता मिथलेश रात्रे पता ग्राम भटगांव थाना मुजगहन के कब्जे से 01 पैकेट में अवैध गांजा वजनी 02.010 किलोग्राम कीमती करीबन 30000 रू जप्त किया गया एवं विधिवत कार्यवाही कर आरेापी को दिनंाक 14.04.2026 को गिर. किया गया। बाद थाना मुजगहन में नंबरी अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
नशे के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल ,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल द्वारा पूर्व में निर्देश दिया गया है, इसी क्रम में प्रशिक्षु डी.एस.पी थाना प्रभारी मुजगहन द्वारा टीम बनाकर सूचना पर ग्राम सिवनी रवाना किया गया जो घेराबंदी कर उक्त आरेापी को पकडे एवं विधिवत कार्यवाही कर आरेापी को रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार 01. तरूण रात्रे पिता मिथलेष रात्रे उम्र 28 साल पता ग्राम भटगांव थाना मुजगहन जिला रायपुर।



