छत्तीसगढ़

CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बीमारी से तीन लोगों की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य लोगों की भी मौत की चर्चा है, हालांकि उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई मरीज अंबिकापुर और रायपुर के अस्पतालों में उपचाररत हैं। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि ये मौतें कब हुई और लोग कब से पीलिया से ग्रसित होना शुरू हुए थे।जानकारी के अनुसार पीलिया से जितेंद्र यादव पिता कमुंदर यादव (32)निवासी ग्राम कुनिया, विकास यादव पिता सत्यप्रकाश यादव(16) निवासी ग्राम बरीमा तथा भगवती यादव पति राधेश्याम यादव (45) निवासी नर्मदापुर की इलाज के दौरान रायपुर में मृत्यु हो गई।

इसके अलावा ग्राम केसरा और बैगवाहा की एक-एक बच्ची की भी पीलिया से मौत होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वर्तमान में सुभाष यादव और उदयभान यादव का अंबिकापुर में उपचार चल रहा है, जबकि दीपक यादव का इलाज रायपुर में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम सपनादर में भी पांच से छह लोग पीलिया से प्रभावित हैं।अन्य गांवों में भी पीलिया के मरीज होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें