
CG : कारोबारी के निधन पश्चात् नेत्रदान …
भिलाई। मेहता परिवार की ओर से श्वेत मेहता की माताजी प्रीति बेन मेहता,पत्नी शीतल मेहता,पुत्र दिव्यम,पुत्री रिओना, काका किशोर कुमार ने नम आँखों से नेत्रदान की सहमति दी। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ उत्कर्ष बंसल, डॉ श्रेया पंजवानी ,डॉ अंजलि कश्यप, डॉ याशिका चंद्राकर व नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने हाईटेक हॉस्पिटल पहुँच कर कॉर्निया कलेक्ट किए। नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया,राजेश पारख, चन्दन मिश्रा हाईटेक हॉस्पिटल पहुंचे व नेत्रदान हेतु व्यवस्था संभाली।
श्वेत मेहता के काका किशोर कुमार ने कहा श्वेत के जाने से पुरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है पूरा समाज व परिवार श्वेत की असमय मृत्यु से सदमे में है ऐसे समय में नेत्रदान का निर्णय लेना बहुत ही कठिन था लेकिन चूँकि मेहता परिवार पूर्व में भी नेत्रदान कर चूका है अतः हमने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए समाज के हित के लिए नेत्रदान का निर्णय लिया इन नेत्रों के माध्यम से दो नेत्रहीन लोगों का भला होगा और श्वेत हमेशा हमारी स्मृति में रहेगा।
राज आढ़तिया ने कहा श्वेत मेहता उनके पडोसी और अच्छे मित्र थे बहुत कम उम्र में निधन से हर वर्ग निराश हैं मेहता परिवार समाज का प्रतिष्ठित परिवार है और श्वेत मेहता पुरे दुर्ग का लाडला था अतः उनके नेत्रदान से आने वाले समय में नेत्रदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी। नेत्रदान प्रक्रीया के दौरान हाईटेक हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में मित्रगण ,समाज के लोग एकत्रित थे सभी नम आखों से नेत्रदान के साक्षी बने।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,हरमन दुलई,रितेश जैन,राजेश पारख,जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,पीयूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक,विनोद जैन,राकेश जैन ने श्री श्वेत मेहता को श्रद्धांजलि दी व मेहता परिवार को साधुवाद दिया।






