
छत्तीसगढ़ : सोननदी मोड़ पर बेकाबू तेज रफ्तार ट्रेलर पुलिया तोड़कर पलटा, चालक-हेल्पर घायल, बड़ा हादसा टला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है एक बार फिर बेकाबू ट्रेलर हादसे का कारण बना, जहां स्टोन डस्ट से भरा ट्रेलर पुलिया का सोल्डर तोड़ते हुए पलट गया हादसे में चालक और हेल्पर मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
मामला कोटमी-भाड़ी के सोननदी मोड़ का है, जहां सोमवार तड़के स्टोन डस्ट से भरा ट्रेलर क्रमांक CG10 BP 5189 कोरबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित पुलिया के सोल्डर को तोड़ते हुए पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर स्टोन डस्ट फैल गया ।

हादसे में ट्रेलर चालक और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या मे मौके पर पहुच गए।
गौरतलब है कि कोटमी-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद बेलगाम वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वही स्थानीय लोग प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग कर रहे ।




