छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 तक….

राजनांदगांव । शासकीय पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया (काउसिंलिंग) 15 जून 2026 तक पूर्ण की जाएगी। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक वेबसाईट www.cgdte.admission.nic.in के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अन्य जानकारी मोबाईल नंबर 7898468036, 7204430787, संस्था के कार्यालय एवं वेबसाईट www.gprjn.in से प्राप्त की जा सकती है।

शासकीय पॉलीटेक्निक राजनांदगांव में मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट (एमओएम), कस्ट्यूम डिजाइन एण्ड ड्रेस मेकिंग (सीडीडीएम), इलेक्ट्रनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन (ईटीएण्डटी), कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एण्ड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी सहित अन्य रोजगारोन्मुखी 2 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। काउंसलिंग में संस्था एवं पाठ्यक्रम के आबंटन के पश्चात अभ्यर्थी को प्रवेश हेतु संबंधित संस्था में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का परीक्षण एवं सत्यापन कराना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें