DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : महतारी वंदन योजना से श्यामबती बेटियों का भविष्य कर रही सुरक्षित

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत बनचपई की निवासी श्यामबती कोर्राम के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्यामबती कोर्राम महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं।

उन्हें इस योजना के अंतर्गत प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस आर्थिक सहयोग से वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में आत्मविश्वास और संतोष की भावना बढ़ी है।

श्यामबती बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी दोनों बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं। इसके साथ ही वे इस राशि से पौष्टिक आहार भी ले पा रही हैं, जिससे परिवार के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

    12वीं तक शिक्षित श्यामबती कोर्राम के लिए यह योजना आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत सहारा बनी है। महतारी वंदन योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक संबल प्रदान किया है, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर भी दिया है।

    श्यामबती कोर्राम इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं और कहती हैं कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.