छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : PM मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड को किया संबोधित

रायपुर/दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में कहा कि देश के एथलीट रिकॉर्ड बना रहे हैं। 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड टूटा है। इसी एपिसोड में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की एक पारंपरिक स्वादिष्ट चीज ‘कलारी चीज’ का भी विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने चीज को भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा बताया और कुछ समय पहले ब्राजील में हुई अंतर्राष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में इसे मिली ‘वैश्विक पहचान और सफलता’ की सराहना की। कलारी चीज को कश्मीर का मोजेरेला भी कहा जाता है।

उसके विशेष जिक्र के बाद इस स्थानीय व्यंजन की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। यह भी पढ़े प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवनंतपुरम की 12वीं कक्षा की छात्रा संजना फिलो चाको के बारे में भी बात की थी। संजना ने फ्रांस के बोर्डो में आयोजित ‘यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड’ 2026 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गणित में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली संजना, चार सदस्यों वाली उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं, जिसका चयन एक कठिन और कई चरणों वाली राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया के बाद किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें