
Rajnandgaon : श्री जैन श्वेतांबर पार्श्व नाथ मंदिर ट्रस्ट का चुनाव को संपन्न हुआ…
राजनांदगांव, श्री जैन श्वेतांबर पार्श्व नाथ मंदिर ट्रस्ट का चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। चुनाव के समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग की।
चुनाव में ट्रस्टी पद के लिए खड़े उम्मीदवारों ने चुनाव जीतने ताकत झोंकी। वोटर्स को स्वयं के पक्ष में मतदान करने अपील की। जीतने वाले प्रत्याशी अब मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अध्यक्ष का चयन करेंगे। इसमें समाज के वरिष्ठों का मार्गदर्शन लिया जाएगा। समाज की आगामी जरूरतों एवं कार्यक्रमों को लेकर सुझाव एवं प्रस्ताव रखे जाएंगे। सर्व सम्मति से मुख्य ट्रस्टी का चयन किया जाएगा।
इस ट्रस्ट मंडल के चुनाव में ट्रस्टी पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे भावेश बैद को 280 वोट, अजय सिंगी 264, ललित भंसाली 251, जीवनचंद बैद को 238, रोशन गोलछा को 229, मनीष छाजेड़ को 200, निर्मल कोठारी को 24 और राजेश बैद को कुल 87 वोट मिले वहीं 2 वोट इन वैलिड रहे है। इसमें ज्यादा वोट पाने वाले टॉप 5 प्रत्याशी मुख्य ट्रस्टी का चयन करेंगे। विगत चुनाव में 13 प्रत्याशी इस चुनाव में खड़े थे। लेकिन इस बार केवल 8 प्रत्याशी मैदान थे। सामने दूसरा कोई पैनल नहीं था। वोटिंग शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।



