छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ हेतु अनुभाग स्तरीय टास्क फोर्स गठित …

कोरबा । जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु कलेक्टर कार्यालय कोरबा द्वारा ’ज्ञानभारतम् पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अभियान के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों की पहचान और उनके दस्तावेजीकरण के लिए अनुभाग स्तर पर विशेष टास्क फोर्स एवं समितियों का गठन किया गया है।

अपर कलेक्टर कटघोरा द्वारा जारी आदेशानुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में गठित इस समिति में सम्बंधित तहसीलदार सचिव सदस्य एवं सम्बंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जनपद एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही स्थानीय जानकारों, समाजसेवियों पत्रकारों, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया गया है। यह समिति अनुविभाग स्तरीय बैठक व गतिविधियां, पांडुलिपि का चिन्हांकन व सर्वेक्षण हेतु सर्वेक्षकों के प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगी एवं पाण्डुलिपियों के चिन्हांकन की निगरानी करेगी। प्रशासन ने निर्देशित किया है कि समस्त संबंधित अधिकारी इस अभियान की प्रगति रिपोर्ट 25 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button