छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : एसपी ने दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद करने के दिए निर्देश …

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सूरज के तीखे तेवर और भीषण लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस चिलचिलाती धूप में सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति को संज्ञान में लेते हुए बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक संवेदनशील निर्णय लिया है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे।

यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि गर्मी के मौसम (CG Weather Update) में ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होने के कारण वाहन चालकों को कई मिनटों तक सीधी धूप में खड़ा रहना पड़ता है। इससे लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और दिव्यांगजन के लिए यह स्थिति स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक साबित हो रही थी। इसी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिग्नलों को दिन के सबसे गर्म घंटों के दौरान बंद रखने का फैसला लिया गया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिग्नल बंद होने का अर्थ यातायात नियमों में ढील देना नहीं है। एएसपी करियारे के अनुसार, इस अवधि के दौरान भी प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस का बल तैनात रहेगा, जो ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था और सुरक्षा की निगरानी करेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सिग्नल बंद होने की स्थिति में दुर्घटना की संभावना को कम करने के लिए वाहन की गति नियंत्रित रखें। अक्सर देखा गया है कि सिग्नल न होने पर लोग तेजी से वाहन चलाते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button