छत्तीसगढ़

CG : फेक मैरिज पार्टी को लेकर हंगामा, रिसॉर्ट को सील करने की तैयारी …

भिलाई। हिंदू विवाह संस्कार, सनातन धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है। यह केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच अटूट, जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन है। लेकिन दुर्ग जिले के एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा इस संस्कार पर प्रहार करते हुऐ फेक मैरिज पार्टी का आयोजन करने की तैयारी की जा रही थी।। जैसी ही इस आयोजन की जानकारी आसपास के ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के लोगो को हुई। तो वे इस पूरे मामले को लेकर एतराज करने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोसी रिसार्ट के मैनेजर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। दुर्ग में फेक मैरिज पार्टी के आयोजन को लेकर हिंदूवादी युवा मंच के लोगों ने हिंदू धार्मिक भावना आहत होने के विरोध में मंगलवार को जेवरा सिरसा पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और फेक मैरिज कार्यक्रम पर पूर्णतः प्रतिबंध किए जाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा।

हिंदू युवा मंच के भिलाई नगर का संयोजक अमिताभ वर्मा ने बताया कि करंजा भिलाई स्थित कोसी रिसार्ट में 30 मई को फेक मैरिज पार्टी का आयोजन होने वाला था। जिसके संबंध में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हिंदू संस्कार के ऊपर कड़ा प्रहार है और हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा है। वहीं इस मामले को लेकर जेवरा सिरसा पुलिस चौकी ने कोसी रिसार्ट के मैनेजर ब्रह्मदत्त पांडेय के विरुद्ध बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें